दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी। वोटों की गिनती तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच 11 जिलों के 19 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शुरू होगी। हर किसी निगाहें इस बात पर टिकी है कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर पाती है या फिर भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद राजधानी में अपना परचम लहराएगी। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई कांग्रेस को इस बार के चुनाव से काफी उम्मीदें है। बतां दें, दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 5 फरवरी को चुनाव हुआ था। जिसके परिणाम आज घोषित किए जाएंगे।
दिल्ली: #DelhiAssemblyElection2025 के लिए मतगणना 8 फरवरी को होगी। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वीडियो गोल मार्केट स्थित मतगणना केंद्र से है। pic.twitter.com/5XuG4KnS9C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2025
11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र
दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अफसरों के अनुसार, वोटों के काउंटिंग के लिए 11 जिलों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह 8 बजे से लाइव काउंटिंग देखी जा सकती है। नॉर्थ दिल्ली की 8 विधानसभाओं के लिए 2, नॉर्थ-ईस्ट की 5 विधानसभाओं के लिए भी 2, नई दिल्ली की 6 विधानसभाओं के मतों की गणना के लिए 3 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। शाहदरा और साउथ जिले के 5-5 विधानसभाओं के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। 19 स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम और वीवीपैट सुरक्षित रखी गई हैं। प्रत्येक स्ट्रॉन्ग रूम में थ्री-टियर सिक्योरिटी सिस्टम है। दो कंपनियों के अर्धसैनिक बलों को अंदर तैनात किया गया है, जबकि बाहरी घेरे में दिल्ली पुलिस के जवानों की निगरानी है। यह सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे जारी रहेगी।
#WATCH दिल्ली: #DelhiAssemblyElection2025 के लिए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वीडियो जीजा बाई आईटीआई में मतगणना केंद्र से है। pic.twitter.com/L97AsVrXhJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
वोटों की गिनती के लिए 5000 कर्मियों की तैनाती
मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित सहायक कर्मचारियों सहित कुल 5,000 कर्मियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है। मतगणना के मद्देनजर 19 मतगणना केंद्रों के लिए अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों और दिल्ली पुलिसकर्मियों सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
मुस्लिम सीटों पर किसे मिलेगी जीत
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की नजरें मुस्लिम बहुल मानी जाने वाली करीब 22 सीटों पर टिकी हैं। इनमें से सीलमपुर, मुस्तफाबाद, मटिया महल, बल्लीमारान और ओखला सीट से अक्सर मुस्लिम उम्मीदवार ही चुनाव जीतते रहे हैं। इसके अलावा बाबरपुर, गांधीनगर, सीमापुरी, चांदनी चौक, सदर बाजार, किराड़ी, जंगपुरा व करावल नगर समेत 18 सीट ऐसी हैं जहां मुस्लिम आबादी 10 से 40 फीसदी मानी जाती है। इन क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय के वोटर निर्णायक भूमिका अदा करते रहे हैं।