कौन है महाराणा प्रताप के वंशज, जिनके बीच छिड़ी राजगद्दी की लड़ाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कौन है महाराणा प्रताप के वंशज, जिनके बीच छिड़ी राजगद्दी की लड़ाई

कौन है महाराणा प्रताप के वंशज, जिनके बीच छिड़ी राजगद्दी की लड़ाई

arvind singh mewar

महाराणा प्रताप के वंशजों के बीच राजगद्दी को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है। इसमें दो भाई गद्दी पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं

lakshay singh mewar6

ऐसे में चलिए जानते हैं कि गद्दी को लेकर लड़ाई की वजह क्या है और मेवाड़ पर दावा करने वाले महाराणा प्रताप के वंशज कौन-कौन हैं

gsgf

उदयपुर में मेवाड़ राजवंश के राजा के तौर पर विश्वराज सिंह मेवाड़ की ताजपोशी 25 नवंबर को हुई। जिसके बाद विश्वराज सिंह के छोटे चाचा अरविंद सिंह और उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह ने इस ताजोपशी को गैरकानूनी करार दिया

fghdrsyt

आजादी के बाद राजशाही खत्म हो गई, तो राजघराने की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए भगवत सिंह ने एक ट्रस्ट बनाया। इसका नाम ‘महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन’ था

arvind singh mewar8

इसी ट्रस्ट की मदद से मेवाड़ राजघरावा चलाया जाने लगा। भगवत सिंह ने इस ट्रस्ट की जिम्मेदारी अपने छोटे बेटे अरविंद सिंह को दी। वहीं बड़े बेटे महेंद्र सिहं को इस ट्रस्ट से दूर रखा

mahendra singh mewar

वहीं, महेंद्र सिंह, भगवत सिंह के बड़े बेटे होने के कारण हमेशा राजघराने की गद्दी की दावा करते रहे। इस कारण ही 25 नवंबर को विश्वराज सिंह को महाराणणा घोषित करते हुए उनका राजतिलक किया गया। महेंद्र सिंह का निधन इसी महीने 10 नवंबर को हो चुका है

arvind singh mewar1

अरविंद सिंह ट्रस्ट चलाते थे, ये ही कारण था कि उनके बेटे लक्ष्यराज सिंह पर इसकी जिम्मेदारी आ गई। इसी ट्रस्ट के जरिए राजघराने का संचालन हो रहा है। इसलिए अरविंद सिंह का दावा है कि उनका बेटा लक्ष्यराज सिंह ही मेवाड़ी राजवंश की गद्दी का असली हकदार है

arvind

छोटे भाई अरविंद को ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिली थी। इस वजह से अरविंद सिंह और इनके पुत्र ही राजघराने को आधिकारिक रूप से चलाते आए हैं

vishwaraj

वहीं, 25 नवंबर को बड़े भाई महेंद्र सिंह के बेटे विश्वराज सिंह का राजतिलक 77वें महाराणा के रूप में किया गया। इस वजह से दोनों भाईयों के बीच एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया

arvind singh mewar76

परंपरा के मुताबिक मेवाड़ राजवंलश के महाराणा का परिवार उदयपुर पैलेस में ही रहता है। फिलहाल इस पैलेस में छोटे भाई अरविंद सिंह के बेटे लक्ष्यराज सिंह का परिवार रहता है। लक्ष्यराज सिंह खुद को 77वें महाराणा मानते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।