Donald Trump: ट्रंप कैबिनेट में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इन VVIP को भी एंट्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Donald Trump: ट्रंप कैबिनेट में भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इन VVIP को भी एंट्री

Donald Trump News: डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशियंसी का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यों में सुधार करना होता है। इसके

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 जीतने वाले डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी 2025 को दोबारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। ट्रंप अपनी सरकार को प्रभावी और कुशल बनाने की दिशा में कई अहम फैसले ले रहे हैं। ट्रंप ने एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशियंसी (DoGE) की जिम्मेदारी सौंप दी है।

DoGE का उद्देश्य सरकारी कार्यों में सुधार करना

बता दें, डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशियंसी (DoGE) का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यों में सुधार करना है। साथ ही नौकरशाही में कटौती और संघीय एजेंसियों की संरचना में बदलाव करना है। ट्रंप के मुताबिक यह विभाग सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने अनावश्यक खर्चों में कमी लाने और गैर-जरूरी नियमों को हटाने के लिए काम करने वाला है। ट्रंप ने इसे अपनी “सेव अमेरिका मूवमेंट” का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि यह संभवतः हमारे समय का “द मैनहट्टन प्रोजेक्ट” बन सकता है।

20 जनवरी को ट्रंप लेंगे शपथ

ट्रंप ने अब भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। वह 20 जनवरी 2025 को शपथ लेंगे। ट्रंप ने शपथ ग्रहण समारोह की योजना बनाने और अन्य आयोजनों के लिए समिति का गठन किया है। कमेटी ट्रंप के भव्य समारोह के लिए आवश्यक सभी जरूरी कदम उठाए जाने को लेकर सुझाव देगी और इस पर पूरा खाका प्रस्तुत करेगी।

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने गए हैं ट्रंप

ट्रंप देश के 47वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने 312 इलेक्टोरल वोट पाए हैं। राष्ट्रपति बनने के लिए केवल 270 इलेक्टोरल मतों की जरूरत होती है। ट्रंप निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन का स्थान लेंगे। ‘ट्रंप वेंस इनॉगरल कमेटी’ शपथ ग्रहण कार्यक्रम की योजना बनाएगी। इस समिति की सह-अध्यक्षता ट्रंप के करीबी मित्र स्टीव विटकॉफ तथा सीनेटर केली लोफ्लर करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।