उत्तराखंड: अवैध अप्रवासियों के खिलाफ मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तराखंड: अवैध अप्रवासियों के खिलाफ मुख्यमंत्री धामी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अवैध अप्रवासियों के फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देर रात करीब तीन घंटे तक राज्य के बड़े पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने अवैध प्रमाण पत्रों की जांच और आम जनमानस को परेशानी न होने देने पर जोर दिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार देर रात करीब तीन घंटे तक राज्य के बड़े पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। देर रात हुई बैठक में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रोडमैप बनाया गया। सभी अधिकारियों को अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गई। बैठक में राज्य के पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अवैध अप्रवासियों के पास मौजूद गैरकानूनी और फर्जी प्रमाण पत्रों की जांच की भी हिदायत दी। सीएम धामी ने पुलिस को यह भी कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में आम जनमानस को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

अप्रवासियों पर हो सकती है कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री के सीधे दखल के बाद पूरे प्रदेश में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने की उम्मीद है। देर रात हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी एसपी-एसएसपी से उनके विभाग का अपडेट लिया। ऐसे में मुख्यमंत्री धामी के “अवैध अप्रवासियों पर सख्त कार्रवाई” वाले निर्देश के धरातल तक उतरने की उम्मीद की जा सकती है।

CM Pushkar Singh Dhami ने पेश किया UCC बिल, Muslim Scholars ने दिया रिएक्शन

मुख्यमंत्री का सख्त आदेश: आम नागरिकों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस अवैध घुसपैठियों को चिह्नित करने की प्रक्रिया में आम लोगों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई में किसी निर्दोष नागरिक को बेवजह परेशान न किया जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम की स्थिति पैदा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।