UP Politics : सपा सांसद Awadhesh Prasad के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज
Girl in a jacket

UP Politics : सपा सांसद Awadhesh Prasad के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज

UP Politics : Awadhesh Prasad

UP Politics : उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के खिलाफ अपहरण, धमकी देने और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

UP Politics : Awadhesh Prasad के बेटे पर मारपीट का आरोप

पुलिस के अनुसार शनिवार को यहां कोतवाली शहर पुलिस थाना में रवि तिवारी नामक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना शनिवार दोपहर फैजाबाद शहर में स्टेट बैंक मुख्य शाखा चौराहे के पास एक जमीन खरीद में कमीशन को लेकर विवाद के बाद हुई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140 (3) (अपहरण), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 191 (3) (घातक हथियार से लैस होकर बलवा करना), 351 (3) (जान से मारने की धमकी देना) के तहत दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह घटना कथित तौर पर एक जमीन खरीद मामले में कमीशन को लेकर विवाद के बाद शनिवार दोपहर फैजाबाद शहर में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के चौराहे के पास हुई।मुकदमे में आरोप लगाया गया कि अजीत प्रसाद और पांच-छह अन्य लोगों ने तिवारी पर हमला किया, धमकी दी और उसका अपहरण कर लिया।अजीत प्रसाद ‘प्रॉपर्टी डीलिंग’ से जुड़े हुए हैं।

UP Politics : उनके पिता के लोकसभा सदस्य चुने जाने और विधानसभा सीट से इस्तीफे के कारण होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मिल्कीपुर सीट से उपचुनाव लड़ने की संभावना है।हालांकि, सपा ने आधिकारिक तौर पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।शिकायतकर्ता अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पलिया रिसाली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।