नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में तुलसी गावर्ड को अमेरिकी इंटेलिजेंस ब्यूरो का चीफ नियुक्त किया है। जिसके बाद तुलसी ने राष्ट्रपति ट्रम्प का सोशल मिडिया एकाउंट X पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी लोगों की सुरक्षा और स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए उत्सुक है, और वह अमेरिकी नागरिकों की सेवा करने के लिए ट्रम्प मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए उन्होंने ट्रम्प को धन्यबाद किया।
इससे पहले तुलसी ने अमेरिका की पूर्व कांग्रेस सदस्य और लेफ्टिनेंट कर्नल रही है , अब उन्हें DNI का चीफ नियक्त किया गया है।
तुलसी गब्बार्ड ने दशकों तक अमेरिकी सेना में काम किया है। तुलसी नाम भारत से जुड़ा हुआ लगता है जबकि वह भारतीय मूल की नहीं है, वह एक ईसाई महिला है जिनकी माता ने हिन्दू धर्म अपना लिया था। गबार्ड के पास पश्चिम एशिया और अफ्रीका के संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में तीन बार तैनाती का अनुभव है। वह हाल ही में डेमोक्रेटिक पार्टी को छोड़कर रिपब्लिकन पार्टी में शामिल हुई थीं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।