मध्यप्रदेश में अंतिम चरण का चुनाव, दोनों दलों के पूर्व अध्यक्षों की प्रतिष्ठा दांव पर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्यप्रदेश में अंतिम चरण का चुनाव, दोनों दलों के पूर्व अध्यक्षों की प्रतिष्ठा दांव पर

NULL

भोपाल : मध्यप्रदेश में अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस, दोनों दलों के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। प्रदेश की खंडवा संसदीय सीट से भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव मैदान में हैं। श्री चौहान यहां से पिछला चुनाव भी जीते थे। उन्होंने श्री यादव को ही हराया था। इस चरण में सबकी नजरें जिस सीट पर टिकीं हैं, वह इंदौर है।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के नाम से पहचान रखने वाली इस सीट पर इस बार भाजपा ने शंकर लालवानी को उतारा है। उनका सामना कांग्रेस के पंकज संघवी से हो रहा है। वहीं रतलाम संसदीय क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। उनका सामना भाजपा के गुमान सिंह डामोर से हो रहा है।

मालवांचल की उज्जैन संसदीय सीट से भाजपा के अनिल फिरोजिया कांग्रेस के बाबूराम मालवीय का सामना कर रहे हैं। उज्जैन से सटी देवास सीट पर भाजपा के महेंद, सोलंकी कांग्रेस के प्रहलाद टिपानिया को चुनौती दे रहे हैं।मंदसौर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की युवा नेत्री मीनाक्षी नटराजन चुनावी मैदान में हैं।

अंडे और पत्थर से हमले के बाद ने अभिनेता कमल हासन दिया ये बयान

वे भाजपा के मौजूदा सांसद सुधीर गुप्ता का सामना कर रही हैं। वहीं धार संसदीय क्षेत्र से भाजपा के छतर सिंह कांग्रेस के दिनेश गिरवाल के सामने हैं। खरगोन संसदीय क्षेत्र से भाजपा के गजेंद, पटेल कांग्रेस के डॉ गोविंद मुजाल्दा के सामने चुनावी रण में हैं। इन सभी सीटों पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। इनके लिए आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। नतीजे सभी सीटों पर 23 मई को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।