Sunita Williams Return: SpaceX ड्रैगन कैप्सूल की फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Sunita Williams Return: SpaceX ड्रैगन कैप्सूल की फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग

Sunita Williams और क्रू-9 की सफल वापसी, 9 महीने बाद धरती पर कदम

सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री 9 महीने के मिशन के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल से सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए। फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद नासा की टीम ने उनकी प्रारंभिक चिकित्सा जांच की। इस मिशन की अवधि बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल की समस्याओं के कारण बढ़ गई थी।

9 महिने अंतरिक्ष में रहने के बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के सफल स्पलैशडाउन के बाद पृथ्वी पर कदम रखा। स्पेसएक्स ने पुष्टि करते हुए कहा कि ड्रैगन अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक धरती पर उतरा है। जिससे नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के साथ क्रू-9 के सदस्य लगभग नौ महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद वापस लौट आए हैं।

कैसे हुई सफलतापूर्वक लैंडिंग

फ्लोरिडा के तट पर लैंडिंग से कुछ समय पहले ही क्रू ड्रैगन के उतरने को धीमा करने के लिए पैराशूट का एक सेट तैनात किया गया, जिससे इसकी गति 20 मील प्रति घंटे से कम हो गई। स्पलैशडाउन के बाद, ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर की टीमें अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल बनाने में मदद की गई। अब अंतरिक्ष यात्रीयों की निरंतर निगरानी के साथ, बचाव जहाज पर चालक दल की प्रारंभिक चिकित्सा जांच होगी।

Sunita Williams को PM Modi ने लिखा पत्र, भारत आने का दिया निमंत्रण

नौ महिने की अंतरिक्ष यात्रा

नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव सितंबर 2024 से अंतरिक्ष में थे। साथ ही बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स बहुत लंबे समय से अंतरिक्ष में थे। उनकी यात्रा पिछले वर्ष जून में शुरू हुई थी। यह यात्रा शुरू में केवल एक सप्ताह तक चलने की उम्मीद थी, लेकिन बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल में समस्याओं के कारण उनके मिशन को नौ महीने से अधिक समय तक बढ़ा दिया गया, जिससे उनकी वापसी में देरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।