जल्द लॉन्च होगा Starlink, जानें कब मिलेगा सैटेलाइट इंटरनेट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जल्द लॉन्च होगा Starlink, जानें कब मिलेगा सैटेलाइट इंटरनेट

Starlink: स्टारलिंक सर्विस का इंतजार लंबे वक्त से है। फिलहाल सरकार ने सैटेलाइट स्पेक्ट्रम आवंटन का रास्ता साफ कर दिया है। ऐसे में उम्मीद बंधी है कि भारत में जल्द ही स्टारलिंक सर्विस को लॉन्च किया जाएगा। इस सर्विस में बिना तार और मोबाइल टावर के सीधे सैटेलाइट से फास्टेस्ट इंटरनेट सर्विस मिलेगी।

star2

Starlink का लॉन्च नजदीक

एलन मस्क की स्टारलिंक (Starlink) के लिए भारत में राहें आसान हो गई हैं। देश में स्टारलिंक के सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा लाइसेंस ऐप्लिकेशन का आगे बढ़ना लगभग तय हो गया है। स्टारलिंक ने डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DoT) की ”डेटा लोकलाइजेशन और सिक्योरिटी रिक्वायरमेंट्स” को मान लिया है। इन दोनों ने सिक्योरिटी से जुड़ी कई चीजों पर सहमति व्यक्त की है। कुछ दिन से यह मामला सहमित पर अटका हुआ था।

star3

स्टारलिंक के लिए राहें आसान

स्टारलिंक और जेफ बेजोस के कुइपर के भारत में एंट्री करने में यही एक बड़ी बात थी, जो अब स्टारलिंक ने स्वीकार कर ली है। डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने दिशा-निर्देशों में कहा है कि भारत में जो भी सैटेलाइट कंपनी काम करेगी। उसे डेटा देश के भीतर ही स्टोर करना होगा।

star4

निजी ऑपरेटरों की बढ़ी मुश्किलें

स्टारलिंक के भारत आने को लेकर जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने नाराजगी जताई है। जियो और एयरटेल नीलामी के जरिए स्पेक्ट्रम के आवंटन पर जोर दे रहे हैं। इनका मानना है कि नीलामी के जरिए पुराने ऑपरेटर्स को भी समान अवसर उपलब्ध होना चाहिए, जो स्पेक्ट्रम खरीदते हैं और टेलीकॉम टावर जैसे बुनियादी ढ़ांचे स्थापित करते हैं। हालांकि इस पर स्टारलिंक का कहना है कि उसकी सर्विस टेलीकॉम कंपनियों से अलग है।

नहीं होगी नीलामी

हाल ही में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित किया जाएगा, न कि नीलामी की जाएगी। इस बयान के बाद तो एयरटेल और जियो के लिए और भी परेशानी खड़ी हो गई है, जबकि इससे स्टारलिंक के लिए रास्त पहले से आसान हो गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।