उत्तर प्रदेश: बागपत में मंच टूटने से 40 लोग घायल, 5 लोगों की मृत्यु - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश: बागपत में मंच टूटने से 40 लोग घायल, 5 लोगों की मृत्यु

बड़ौत में ‘लड्डू महोत्सव’ के दौरान मंच गिरा, 5 की मृत्यु

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत शहर में जैन समुदाय द्वारा ‘लड्डू महोत्सव’ का आयोजन किया गया था। इस दौरान अचानक मंच टूट गया जिससे घटना में 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है। बागपत के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि घटना में 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

5 लोगों की मृत्यु

बागपत की DM अस्मिता लाल ने बताया कि घटना में लगभग 40 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी। सभी को अस्पताल पहुंचा दिया गया। 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। इस घटना में 5 लोगों की मृत्यु हुई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया।

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।