Mahashivratri पर छह लाख लोगों ने किया गंगा स्नान Six Lakh People Took Bath In Ganga On Mahashivratri
Girl in a jacket

Mahashivratri पर छह लाख लोगों ने किया गंगा स्नान

माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक करीब छह लाख लोगों ने यहां गंगा और पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह से स्नानार्थियों का संगम क्षेत्र में आना जारी है और सुबह 10 बजे तक करीब छह लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोग शिवलिंग पर माला फूल, दूध आदि चढ़ा रहे हैं।

  • महाशिवरात्रि पर सुबह 10 बजे तक 6 लाख लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई
  • लोगों ने गंगा और पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई
  • आज सुबह से स्नानार्थियों का संगम क्षेत्र में आना जारी है
  • शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोग शिवलिंग पर माला फूल, दूध आदि चढ़ा रहे हैं

बढ़ाई गई घाटों की लंबाई

ganga snan2

उन्होंने बताया कि स्नानार्थियों की सुविधा के लिए घाटों की लंबाई 6,800 फुट से बढ़ाकर 8,000 फुट कर दी गई है और कुल 12 घाट बनाए गए हैं एवं सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में वस्त्र बदलने की सुविधा स्थापित की गई है। तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भोलेनाथ का विभिन्न पवित्र वस्तुओं से पूजन एवं अभिषेक किया जाता है विशेषकर बेलपत्र, धतूरा, अबीर, गुलाल, बेर आदि अर्पित किया जाता है।

भोलेनाथ को कहा जाता है पतित पावन

ganga snan3

उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपनी बारात में उन सभी को आमंत्रित करते हैं जिनकी समाज उपेक्षा करता है। इसीलिए भोलेनाथ को पतित पावन कहा जाता है। पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि नगर के मनकामेश्वर मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर और नागवासुकी मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।