कीबोर्ड और पेन के साथ लैपटॉप को टक्कर देने आ गया Redmi Pad Pro 5G
Girl in a jacket

कीबोर्ड और पेन के साथ लैपटॉप को टक्कर देने आ गया Redmi Pad Pro 5G

Redmi Pad Pro 5G

Redmi Pad Pro 5G Review: Redmi का नया Pad आ चुका है और आप इसे आज ही अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले कुछ फीचर्स के बारे में जरूर जान लेना चाहिए और इन सभी चीजों को हम अपने डिटेल रिव्यू में बताने जा रहे हैं।

Redmi Pad Pro 5G |Snapdragon 7s Gen 2|30.7cm(12.1") Tablet|33+ Days Standby| 10000mAh|HyperOS|8GB, 256GB|Quad Speakers |Wi-Fi 6 + 5G |Quick Silver : Amazon.in: Electronics

Xiaomi ने हाल ही में अपना नया Pad मार्केट में उतारा है। इसमें कई दमदार फीचर्स आपको दिए जाते हैं और ये हर लिहाज से अच्छा ऑप्शन साबित होता है। आज हम आपसे Redmi Pad Pro 5G की बात करने वाले हैं। हमें इस डिवाइस को यूज करने का मौका मिला और हम अपना एक्सपीरियंस आपके साथ शेयर करने वाले हैं। साथ ही आपको बताएंगे कि इसमें क्या खास मिलने वाला है जो इसे सबसे अलग बनाता है।

डिजाइन-

Redmi Pad Pro 5G की बात करें तो इसमें मैटेलिक बॉडी डिजाइन मिलता है। ये अपनी दो कलर ऑप्शन के साथ बाजार में आया है। Graphite grey और Quick silver दोनों ही कलर्स काफी अच्छे हैं। लेकिन हमें ग्रे कलर में ये काफी अच्छा लगा। इस पैड का कैमरा सेटअप भी बैक पैनल पर दिया गया है। आमतौर पर देखा जाता है कि ज्यादा वेट होने की वजह से पैड कैरी करना मुश्किल हो जाता है, लेकिन हमारा इसके वेट और ग्रिप को लेकर एक्पीरियंस काफी अच्छा रहा है। साथ ही कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है, इसकी वजह से इसे कैरी करना काफी आसान हो जाता है। बैजल्स भी इसमें काफी कम दिए गए हैं, आपको चारों तरफ से इसके बैजल्स बराबर ही मिलते हैं। ये काफी पतला भी है और इसकी वजह से ये काफी अच्छा ऑप्शन साबित होने वाला है।

डिस्प्ले-

Redmi Pad Pro 5G में 12.1 इंच डिस्प्ले दिया जाता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दी जाती है। डिस्प्ले का साइज काफी अच्छी दी जाती है, लेकिन हमें लगता है कि कंपनी को थोड़ा इसके डिस्प्ले पर ज्यादा काम करना चाहिए था क्योंकि आउटडोर में डिस्प्ले अच्छी नजर नहीं आती है। कहीं-कहीं पर हमें कलर्स के साथ भी परेशानी हुई। LCD पैनल के साथ आपको ये काफी अच्छा दिया जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि डिस्प्ले थोड़ी निगेटिव साउंड करती है। लेकिन डे-टू-डे यूज में आपको कोई ऐसी परेशानी नहीं होने वाली है। क्योंकि इस लिहाज से भी डिस्प्ले पर काफी काम किया गया है। रेडमी के इस पैड में Dolby Atmos Vision का सपोर्ट भी दिया जाता है। डिस्प्ले भी काफी अच्छा मिलता है।

परफॉर्मेंस-

Redmi Pad Pro की बात करें तो इसमें Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है। ये Xiaomi HyperOS के साथ आता है जो Android 14 बेस्ड है। इसमें स्प्लिट विंडो और फ्लोटिंग विंडो का ऑप्शन भी दिया जाता है। प्राइस रेंज थोड़ी ज्यादा होने के बाद भी इसकी खासियत है कि इसमें 5G सपोर्ट मिलता है और आप सिम का यूज भी कर सकते हैं। स्पीड इसकी हमें अच्छी लगी और कहा जा सकता है कि ऐसे यूजर्स को ये काफी पसंद आने वाला है जो कम कीमत वाला फोन सर्च कर रहे हैं।

स्मार्ट Pen और कीबोर्ड-

Redmi Pad Pro के Pen और कीबोर्ड की बात करें तो इसका डिजाइन काफी अच्छा दिया गया है। ये कॉम्पैक्ट भी है। हालांकि हमें कीबोर्ड का थोड़ा वेट ज्यादा लगा। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो ये काफी अच्छा प्रोडक्ट साबित होता है। Type-C चार्जिंग पोर्ट की मदद से आप दोनों Accessories को चार्ज कर सकते हैं। इसमें भी आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है। लेकिन इसके साथ इस पर काम करना काफी आसान हो जाता है। खासकर अगर आप प्रोफेशनल वर्क के लिए कोई प्रोडक्ट सर्च कर रहे हैं तो इसे आज ही अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

कीमत और हमारा फैसला-

Redmi Pad Pro की शुरुआती कीमत 21,498 रुपए है और आप इसे स्मार्ट पेन के साथ खरीदेंगे तो 25,497 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं, पेन और कीबोर्ड के साथ पैड को खरीदेंगे तो 27,997 रुपए खर्च करने होंगे। हमारे फैसले में हम इतना ही कहना चाहते हैं कि अगर आप कोई अच्छा प्रोडक्ट सर्च कर रहे हैं तो इसे अपनी लिस्ट में आज ही शामिल सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप
हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।