भारत में दोपहिया वाहन की रिकॉर्ड बिक्री, HONDA ने हासिल किया पहला स्थान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत में दोपहिया वाहन की रिकॉर्ड बिक्री, HONDA ने हासिल किया पहला स्थान

दोपहिया वाहन बिक्री में HONDA ने मारी बाजी, एक्टिवा सबसे आगे

भारत में दोपहिया वाहन की बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, जिसमें HONDA ने प्रमुख स्थान हासिल किया है। HONDA की एक्टिवा स्कूटी ने 42 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बाजार में धूम मचाई है। TVS और यामाहा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। EV स्कूटर की बढ़ती मांग ने इस वृद्धि में प्रमुख भूमिका निभाई है।

दोपहिया वाहन सेगमेंट में भारत ने रिकॉर्ड बिक्री हासिल की है। भारतीय बाजार में EV स्कूटर की बढ़ती मांग और अन्य स्कूटर के नए मॉडल ने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है जिससे वर्ष 2025 के मार्च महीने तक दोपहिया वाहनों की लगभग 68.53 लाख यूनिट सेल की है। इस सेगमेंट में सबसे स्कूटर निर्माता कंपनी HONDA की एक्टिवा स्कूटी सबसे ज्यादा 42 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं दूसरे स्थान पर TVS की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी रही है। तीसरे और चौथे स्थान की बात करें तो यामाहा और एथर स्कूटर कंपनी की EV दोपहिया वाहन के सेल में 11 प्रतिशत की हिस्सेदारी रही है।

honda activa

HONDA ने हासिल किया प्रथम स्थान

HONDA की सेल में लगातार बढ़ोतरी हुई है वर्ष 2025 में इस सेल में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जिसके चलते HONDA की 28.4 लाख स्कूटर की सेल हुई है। जिससे HONDA ने प्रथम स्थान हासिल किया है। बता दें कि HONDA की सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की सूची में Activa 6g,5g , Activa 125, dio 110 और dio 125 शामिल है

TVS ने हासिल किया दूसरा स्थान

HONDA के बाद TVS ने दूसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि वर्ष 2024 की तुलना में TVS ने 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18.3 लाख स्कूटर की यूनिट सेल की है। बता दें कि TVS की सबसे प्रमुख स्कूटर में Jupiter 110, Jupiter 125, Ntorq 125 zest स्कूटर शामिल है। वहीं EV सेगमेंट में I-CUBE स्कूटर की लगभग 2.73 लाख यूनिट सेल हुई है।

2025-26 में EV दोपहिया वाहनों की बिक्री में 25% वृद्धि की संभवाना

HERO का खराब प्रदर्शन

स्कूटर निर्माता कंपनी HERO का प्रदर्शन खराब रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि HERO की प्रमुख स्कूटर में XOOM 125, XOOM 160 और DESTINI 125 शामिल है। बता दें कि इन सभी स्कूटरों की कुल 3.33 लाख तक ही यूनिट सेल हुई है। वहीं Suzuki ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया है। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने 15 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 10.24 लाख स्कूटर की यूनिट सेल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।