राहुल गांधी ने शत्रुघ्न के पक्ष में किया रोड शो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी ने शत्रुघ्न के पक्ष में किया रोड शो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज शाम पटनासाहिब के पार्टी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में रोड शो

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज शाम पटनासाहिब के पार्टी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में रोड शो किया। श्री गांधी का यह रोड शो राजेंद नगर स्थित मोईनुल हक स्टेडियम से शुरू हुआ है जो दिनकर चौक होते हुए नाला रोड के ‘टी’प्वाइंट पर समाप्त हुआ।

रोड शो के दौरान खुले गाड़ में सवार श्री गांधी के साथ श्री शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी पत्नी पूनम सिन्हा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर, सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा भी थे।

23 मई PM मोदी की विदाई का दिन होगा – राहुल

रोड शो में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विधायक श्री गांधी की खुली गाड़ के आगे पैदल चल रहे थे। इस दौरान कांग्रेस समर्थक राहुल गांधी और शत्रुघ्न सिन्हा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर श्री गांधी और श्री सिन्हा ने हाथ हिला कर जनता का अभिवादन किया।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के लिए 11 मई को पटना शहर में रोड शो किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।