Rahul Gandhi ने बदली Ramchet मोची की किस्मत, शुरू किया अपना Brand - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rahul Gandhi ने बदली Ramchet मोची की किस्मत, शुरू किया अपना Brand

राहुल गांधी की मदद से रामचेत मोची ने शुरू किया अपना ब्रांड

राहुल गांधी की मदद से रामचेत मोची ने अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। राहुल ने उन्हें एक मशीन दी और मुंबई में सुधीर कुमार से मिलवाया, जिससे रामचेत का काम बढ़ गया। अब रामचेत अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ब्रांड ‘रामचेत मोची’ को आगे बढ़ा रहे हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलने पर यूपी के सुल्तानपुर के रामचेत मोची की किस्मत खुल गई। चंद दिनों पहले तक वे सड़क किनारे जूते-चप्पल सिलने का काम करते थे। लेकिन राहुल गांधी से मिलने के बाद अब वे अपना खुद का ब्रांड शुरू करने वाले हैं। रामचेत मोची ने अपने ब्रांड का नाम ‘रामचेत मोची’ ही रखा है।

राहुल ने बदली किस्मत

राहुल गांधी ने पिछले साल रामचेत को एक मशीन उपहार में दी थी। इस साल उन्होंने रामचेत मोची को मुंबई बुलाकर उनकी मुलाकात चमड़ा कारोबारी सुधीर कुमार से कराई। कांग्रेस सांसद ने रामचेत के  साथ खींची गई तस्वीरें साझा भी की। रामचेत पहली बार हवाई यात्रा कर मुंबई पहुंचे। मुंबई में उन्होंने सुधीर कुमार के चमड़े के व्यवसाय को देखने का मौका मिला। उन्होंने वहां अपनी कारीगरी का हुनर दिखाया और एक पर्स बनाकर दिखाया। सुधीर कुमार ने उनके काम की सराहना की।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को भेंट की चप्पल

रामचेत ने बताया कि वह अब अपने बेटे को भी व्यवसाय सिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रति उनका सम्मान है क्योंकि उन्होंने उनकी छोटी सी दुकान पर बैठकर उनकी मदद की। पिछले महीने राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली में 10 जनपथ बुलाकर अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी से भी मिलवाया। रामचेत ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को अपने हाथ से बनी  चप्पलें भी भेंट की।  

राहुल से मुलाकात के बाद बढ़ा बिजनेस

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद से ही उनका बिजनेस बढ़ रहा है। इसके लिए उन्होंने किराए पर एक दुकान भी ली है। इसी दुकान में उन्होंने अपनी मशीन लगाई है। अब वो यहां दोन-तीन कारीगरों के साथ काम करते हैं। साथ में उनका बेटा भी यहां पर ट्रेनिंग करता है। पहले वो सिर्फ 100-150 रुपए कमाते थे। अब हर महीने उनकी कमाई हजारों में हो रही है।  

Mau में 50 हजार के इनामी बदमाश अजीत उर्फ सिंटू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।