प्रियंका का मिर्जापुर में रोड शो, किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका का मिर्जापुर में रोड शो, किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रोड शो कर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के

मिर्जापुर :  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रोड शो कर लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी आधी हो गई है। 12 हजार किसानों ने पांच साल में आत्महत्या की है। हजारों की संख्या में किसान प्रधानमंत्री से मिलने गए उनके पैरों में छाले थे। लेकिन प्रधानमंत्री की हिम्मत नहीं हुई किसानों से बात करने की। आप इतने इतने शक्तिशाली हो फिर भी किसानों से डरते हो।

श्रीमती वाड्रा का रोड शो दस बजे के बाद नसीमगंज में शुरु हुआ और शहर के प्रमुख स्थानों से गुजरा। इस दौरान यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी भी उनके साथ थे। रोड शो के दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के समर्थक अपनी पार्टी के पीले रंग के झंडे लिए साथ चल रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों के किनारे खड़ थी। रास्ते में जगह जगह श्रीमती वाड्रा पर फूल बरसाये जा रहे थे। वह साथ चल रहे लोगों से हाथ भी मिला रही थी और लोगों का अभिवादन भी स्वीकार कर रही थी। कांग्रेस नेता ने एक बार अपने वाहन पर एक बच्चा को चढा लिया और उससे बातें की।

साध्वी, हेगड़े, काटील के बयानों से भड़के अमित शाह, कहा- BJP का कोई लेना-देना नहीं

रोड शो में शामिल लोग कांग्रेस और उसके उम्मीदवार के पक्ष में नारे लगा रहे थे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लम्बे समय तक भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करते रही है। इस पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर अपने किसी सम्बन्धी को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन टिकट नहीं मिलने से वह नाराज हो गये थे। श्री राजभर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री थे लेकिन पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था जो अब तक स्वीकृत नही हुआ है। मिर्जापुर लोकसभा सीट पर सातवें और अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।