प्रियंका ने दी PM मोदी को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो नोटबंदी-GST पर चुनाव लड़कर दिखाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका ने दी PM मोदी को चुनौती, कहा- हिम्मत है तो नोटबंदी-GST पर चुनाव लड़कर दिखाएं

NULL

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को दिल्ली की उत्तरपूर्व संसदीय सीट से पार्टी प्रत्याशी शीला दीक्षित के समर्थन में एक रोडशो किया जिस देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। गांधी और दीक्षित ने यह रोडशो अल्पसंख्यक बहुल इलाके सीलमपुर से एक मिनीबस की छत पर सवार होकर शुरू किया।

उन्होंने हाथ लहरा कर लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया। इस दौरान कार्यकर्ता ‘‘देश में आंधी प्रियंका गांधी’’ के नारे लगा रहे थे। रोडशो के लिए कांग्रेस के बैनरों से सड़क को पाट दिया गया। रोडशो के दौरान प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधा उन्होंने कहा एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है। चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने देश के नौजवानों से किए थे और धोखा दिया उन पर लड़िए। रोडशो में प्रियंका की एक झलक पाने के बेताब उत्साही भीड़ ने एक दूसरे को पीछे धकेल। उनकी मिनीबस पर कुछ लोगों ने गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं।

सीलमपुर के निवासी जुबैर अहमद ने कहा, ‘‘सफ़ाई यहां प्रमुख मुद्दा है। मनोज तिवारी (भाजपा के मौजूदा सांसद जिन्हें यहां से दोबारा टिकट मिला है) को यहां कभी नहीं देखा गया। अरविंद केजरीवाल (मुख्यमंत्री) सरकार नहीं चला सकते।’’ प्रियंका गांधी शाम को दक्षिण दिल्ली में एक और रोडशो में भाग लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।