Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 148 लोगों की मौत
Girl in a jacket

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 148 लोगों की मौत

Nepal Flood

Nepal Flood: नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन ने भीषण तबाही मचाई है। काठमांडू घाटी में बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। भीषण बाढ़ से कई लोगों की जान जा चुकी है बहुत सारे लोग लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। देश के 56 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Highlights

  • काठमांडू में बारिश ने तोड़ा 54 साल का रिकॉर्ड
  • नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही
  • अब तक 148 लोगों की मौत

Nepal Flood और भूस्खलन से 148 लोगों की मौत

नेपाल में मानसूनी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से तबाही मची हुई है। इस आपदा में रविवार दोपहर तक 148 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।नेपाल पुलिस ने एक बयान में कहा कि आपदाओं में 101 लोग घायल हुए हैं और 55 अन्य लापता हैं। अब तक 3,661 पीड़ितों को बचाया गया है।

148 killed as flooding and landslides ravage Nepal – Firstpost

भूस्खलन में दबी तीन यात्री बसें

काठमांडू जिला पुलिस रेंज के प्रवक्ता नवराज अधिकारी ने शिन्हुआ को बताया कि मध्य नेपाल के धाडिंग जिले के जियापल खोला में भूस्खलन में दबी तीन यात्री बसों से 35 शव बरामद किए गए हैं। वहीं, गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, अवरुद्ध राजमार्गों की तलाशी, बचाव और सफाई के लिए विभिन्न सुरक्षा टीमों को तैनात किया गया है।

बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार से शनिवार तक लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से देश भर में अधिकांश प्रमुख राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे सैकड़ों लोग फंस गए हैं। कार्यवाहक प्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्री प्रकाश मान सिंह बचाव एवं राहत प्रयासों के लिए समर्थन मांगने के लिए एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की।

नेपाल में बाढ़ की आफत, सड़कें ध्वस्त, जान जोखिम में डाल रेस्क्यू कर रही  आर्मी | Flood disaster in Nepal roads destroyed army doing rescue risking  life

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।