NASA का बोइंग स्टारलाइनर मिशन हुआ रद्द, ऑक्सीजन रिलीफ वॉल्व आई समस्या NASA's Boeing Starliner Mission Canceled Due To Oxygen Relief Valve Problem
Girl in a jacket

NASA का बोइंग स्टारलाइनर मिशन हुआ रद्द, ऑक्सीजन रिलीफ वॉल्व में आई समस्या

नासा (NASA) ने एक बार फिर स्टारलाइनर मानवयुक्त मिशन को ऑक्सीजन रिलीफ वाल्व में गड़बड़ी के चलते रद्द कर दिया है। CST-100 स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से नासा के अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स को लॉन्च किया जाना था।

  • नासा ने ऑक्सीजन रिलीफ वाल्व में गड़बड़ी के चलते रद्द कर दिया है
  •  यान से नासा के बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को लॉन्च किया जाना था

ऑक्सीजन रिलीफ वाल्व की होगी जांच

nasa1

जब क्रू अंतरिक्ष यान में प्रवेश कर चुका था तो उसे रॉकेट के ऊपरी चरण में वाल्व में एक समस्या का सामना करना पड़ा। नासा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया, आज के स्टारलाइनर लॉन्च को रद्द कर दिया गया है। टीमें ऑक्सीजन रिलीफ वाल्व की जांच कर रही हैं। इसमें कहा गया है, हमारे अंतरिक्ष यात्री स्टारलाइनर से बाहर निकल गए हैं और क्वार्टर में लौट आएंगे। लिस्ट ऑफ़ रात 10:34 बजे किया जाना था।



लांच की डेट निश्चित नहीं

nasa2

यह साफ नहीं हो पाया है कि ये फिर से कब दुबारा लॉन्च हो सकता है। बोइंग के लिए यह झटका पहला नहीं है। इसके पहले 2014 और 2019 में भी कई कारणों से इसे रद्द करना पड़ा। स्टारलाइनर का उद्देश्य भविष्य में नासा के मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को पृथ्वी की निचली कक्षा और उससे आगे तक ले जाना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।