जेल में रामायण पढ़ रही कातिल मुस्कान, साहिल को खेती के लिए मिल रहे 50 रुपए प्रतिदिन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जेल में रामायण पढ़ रही कातिल मुस्कान, साहिल को खेती के लिए मिल रहे 50 रुपए प्रतिदिन

जेल में रामायण पढ़कर समय बिता रही कातिल मुस्कान

मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला, जिन्होंने सौरभ की हत्या की थी, अब जेल में हैं। मुस्कान रामायण पढ़ रही है और साहिल को खेती के काम के लिए 50 रुपए प्रतिदिन मिलते हैं। दोनों की अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी। जेल में एक दूसरे को देखकर दोनों भावुक हो गए।

सौरभ को बेरहमी से मारने वाली मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला अब जेल में अपने गुनाहों की सजा काट रहे हैं। मुस्कान और साहिल की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी भी हुई। दो मिनट की पेशी के बाद अब उनकी अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी। बुधवार को करीब 11 बजे साहिल और मुस्कान को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में लाया गया। दोनों को ऑनलाइन जज के सामने पेश किया गया। डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी गई है। अब 15 अप्रैल को फिर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी।

साहिल को देख रो पड़ी मुस्कान

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए ले जाते समय साहिल मुस्कान ने एक दूसरे को देखा।  जेल में एक दूसरे को काफी दिनों बाद देखकर मुस्कान और साहिल के आंखों में आंसू छलक पड़े। दोनों कातिल प्रेमी एक दूसरे से मिलने के लिए तड़प रहे थे। हालांकि जेल प्रशासन ने इन्हें बातचीत नहीं करने दी। पेशी के बाद मुस्कान और साहिल को लेकर जेल वार्डन वापस उनके बैरक में ले जाने लगे। मुस्कान ने जेल प्रशासन से अपील भी की थी कि उसे साहिल के साथ एक ही बैरक में रखा जाए, लेकिन जेल मैनुअल के हिसाब से ऐसा नहीं किया जा सकता।

जेल में रामाय़ण पढ़ रहे साहिल-मुस्कान

आपको जानकर हैरानी होगी कि अपने पति की जान लेने वाली क्रूर मुस्कान और उसका प्रेमा साहिल अब रामायण पढ रहे हैं। मुस्कान जेल में सुंदरकांड पढ़ रही है। वह सिलाई भी सीख रही है। साहिल भी रामायण पढ़ रहा है। इसके अलावा साहिल को जेल में खेती करने के लिए 50 रुपए प्रतिदिन मिल रहे हैं। वहीं मुस्कान को प्रशिक्षण मिल रहा है , इसलिए उसे एक भी रुपए नहीं दिए जा रहे।

साहिल और मुस्कान का इलाज 15 दिन और चलेगा

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि साहिल और मुस्कान का इलाज चल रहा है। नशा मुक्ति केंद्र के डॉक्टरों की ओर से यह इलाज 15 दिन और चलेगा। कैदियों को नशे से छुटकारा पाने में काफी समय लगता है। आपको बता दें मुस्कान से मिलने अब तक परिवार का कोई सदस्य नहीं आया है।

छह दिन तक कमरे से बाहर नहीं आए साहिल-मुस्कान, होटल के मालिक ने खोले कई राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।