MP: सिर पर 'कर्ज की काली पोटली' रखकर विधानसभा पहुंचे Congress विधायक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MP: सिर पर ‘कर्ज की काली पोटली’ रखकर विधानसभा पहुंचे Congress विधायक

कर्ज की पोटली लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने राज्य सरकार के बढ़ते कर्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायकों ने सिर पर काली पोटली रखकर और लोहे की जंजीरों में बांधकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता पर कर्ज का बोझ बढ़ा रही है और खुद कर्ज लेकर घी पी रही है।

मध्य प्रदेश की विधानसभा में बजट पेश होने के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है। आज कांग्रेस विधायक राज्य सरकार पर बढ़े हुए कर्ज को लेकर प्रदर्शन करने विधानसभा पहुंचे। विधायकों ने खुद को लोहे की जंजीरों में बांधकर और सिर पर काली पोटली रखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और गंभीर आरोप लगाए।

सिर पर रखी ‘कर्ज की पोटली’

कांग्रेस के विधायक सिर पर काली पोटली लेकर विधानसभा पहुंचे थे। उनके हाथों में तख्तियां थी, जिस पर लिखा था कि सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मुताबिक मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार कर्ज में डूब रही है। कांग्रेस का कहना है कि मध्य प्रदेश के प्रत्येक  व्यक्ति पर 50 हजार का कर्ज है और सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है। सरकार ने जितना बजट पेश किया है, उतना कर्ज मध्य प्रदेश की जनता पर पहले से ही है, इसलिए कांग्रेस विधायकों ने सिर पर काली पट्टी बांधकर लोगों को यह एहसास कराया कि सरकार लगातार उन पर कर्ज बढ़ा रही है।

Congress MLA Protest

ड्रामा कर रहे कांग्रेस विधायक- भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा के बाहर किए जा रहे ड्रामे से भली-भांति परिचित है। मध्य प्रदेश सरकार नियमानुसार कर्ज ले रही है, जिसे चुकाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों और जनकल्याणकारी योजना का लाभ लोगों को दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

पहले भी किया प्रदर्शन

मंगलवार को कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्लास्टिक के सांपों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था और आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ बीजेपी सरकारी नौकरियों पर नागिन की तरह बैठी हुई है। वहीं सोमवार को विपक्षी दल के विधायकों ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग करते हुए काले मास्क भी पहने। 

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2025-26 के लिए 4.21 करोड़ का बजट पेश किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।