Meghalaya : मेघालय विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मार्टिन डांगो ने भाजपा से इस्तीफा दिया
Girl in a jacket

Meghalaya : मेघालय विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मार्टिन डांगो ने भाजपा से इस्तीफा दिया

Meghalaya

Meghalaya : मेघालय विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मार्टिन एम. डांगो ने सोमवार को ‘‘व्यक्तिगत कारणों’’ का हवाला देते हुए भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।

Meghalaya : पूर्व अध्यक्ष मार्टिन डांगो ने भाजपा से इस्तीफा दिया

Meghalaya : मेघालय विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मार्टिन एम. डांगो ने सोमवार को ‘‘व्यक्तिगत कारणों’’ का हवाला देते हुए भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।डांगो पिछले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। डांगो 2003 से 2008 के बीच राज्य विधानसभा के अध्यक्ष थे, उस समय वह कांग्रेस में थे।डांगो ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजकर पार्टी छोड़ने के उनके अनुरोध पर विचार करने का आग्रह किया।

Meghalaya : डांगो पहली बार 1998 में पीपुल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट के उम्मीदवार के रूप में लैंगरीन सीट से विधानसभा के लिए चुने गए थे। 2003 में वह कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुने गए थे।परिसीमन के बाद डांगो ने रानीकोर सीट से 2008, 2013 और 2018 का चुनाव जीता।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 18 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।