Meghalaya Landslide : गारो हिल्स में भूस्खलन से 10 लोगों की मौत
Girl in a jacket

Meghalaya Landslide : गारो हिल्स में भूस्खलन से 10 लोगों की मौत

Meghalaya Landslide

Meghalaya Landslide : मेघालय के गारो हिल्स में दो अलग-अलग भूस्खलनों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यहां शुक्रवार आधी रात से भारी बारिश हो रही है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन ने क्षेत्र के सभी पांच जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया है।

Meghalaya Landslide : भूस्खलन से 10 लोगों की मौत

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण गारो हिल्स जिले के हातियासिया सोंगमा गांव में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गांव में तीन महिलाओं समेत सभी सात लोग भूस्खलन के कारण दब गए थे।अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी गारो हिल्स के दालू में तीन और ग्रामीणों की जान चली गई है। कुल 10 लोगों की मौत हुई है। यहां पर शुक्रवार मध्य रात्रि से लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में बाढ़ आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि हताहतों और अन्य नुकसान का ब्यौरा इकट्ठा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने गारो हिल्स में चल रही बाढ़ की स्थिति पर वर्चुअल समीक्षा बैठक की। बाढ़ ने सभी पांच जिलों, विशेष रूप से दक्षिण गारो हिल्स और पश्चिम गारो हिल्स को प्रभावित किया है। सीएम ने प्रशासन को निर्देश दिया कि वह दालू से बाघमारा क्षेत्र में सड़क संचार बहाल करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का पता लगाएं। साथ ही सरकार से किसी भी प्रकार की सहायता लेने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य किया जाए।

Meghalaya Landslide : मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि जो लकड़ी के पुल बह गए हैं और क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें फिर से बनाया जाए। उन्होंने निर्माण के लिए बेली ब्रिज तकनीक की सिफारिश की है। उन्होंने बैठक में कहा कि राज्य में सभी लकड़ी के पुलों (ब्रिज) की पहचान कर ली गई है और उन्हें बदलकर नए पुल बनाए जाएंगे।अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बाधित हुई बिजली आपूर्ति क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में बहाल कर दी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।