अमित शाह की रैली को अनुमति नहीं देना ममता की तानाशाही : भाजपा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमित शाह की रैली को अनुमति नहीं देना ममता की तानाशाही : भाजपा

भाजपा ने अमित शाह को जाधवपुर में रैली की अनुमति नहीं देने को ममता की तानाशाही और लोकतंत्र

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रैली की अनुमति नहीं देने को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

बता दें कि अमित शाह की सोमवार को जाधवपुर में रैली निर्धारित थी। यहां लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। शाह यहां पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव रैली करने वाले थे। प्रशासन ने शाह को रैली की अनुमति देने से इंकार कर दिया। इसके अलावा अमित शाह के हेलिकाप्टर को भी उतरने की अनुमति नहीं दी गई है।

mamata_shah

केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तानाशाही चल रही है। भाजपा अध्यक्ष की आज जाधवपुर के जयनगर और बारासात क्षेत्रों में रैली निर्धारित थी और इसके लिए पार्टी ने अनुमति के लिए 4-5 दिन पहले ही आवेदन कर दिया था।

शाह की रैली को मंजूरी नहीं मिलने पर बीजेपी करेगी विरोध प्रदर्शन

पहले प्रशासन ने कहा कि अनुमति मिल जाएगी किंतु कल रात साढ़ आठ बजे सूचित किया गया कि अब अनुमति नहीं देंगे। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बिना कारण बताए रैली को अनुमति नहीं दी गई। यही नहीं शाह के हेलीकाप्टर को उतरने की अनुमति देने से भी मना कर दिया गया।

उन्होंने रैली को अनुमति नहीं देने को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बैलूनी ने पार्टी अध्यक्ष की रैली को अनुमति नहीं दिए जाने को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और चुनाव आयोग में शिकायत की जायेगी। बैलूनी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के भाजपा के प्रति अलोकतांत्रिक बर्ताव पर ‘मूक दर्शक’ बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।