सीरिया में बड़ा हमला; 36 की मौत, 40 से ज्यादा सैन्य अड्डों पर भी किया कब्जा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सीरिया में बड़ा हमला; 36 की मौत, 40 से ज्यादा सैन्य अड्डों पर भी किया कब्जा

Major Attack in Palmyra City : सीरिया में विद्रोहियों ने कार बम विस्फोट किया है। इससे 36 लोगों

Attack on Syria : सीरिया के पल्माइरा शहर पर बड़ा हमले किया गया है। हमले में 36 लोगों की जान चली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सीरियाई विद्रोहियों ने 2 कार बम विस्फोट किए हैं। इसके बाद अलेप्पो शहर में घुसपैठ की। विद्रोही गुटों ने टेलीग्राम पर दावा किया कि सीरिया के 40 से अधिक सैन्य अड्डों को कब्जे में ले लिया है। वो महज कुछ घंटों में अलेप्पो शहर के कई गांव पर कब्जा कर लिए। बता दें, 2020 में तुर्किये की मदद से विद्रोहियों और असद सरकार के बीच समझौता कराया गया था, जिससे वहां बड़े हमलों में कमी आई थी।

2011 में गृहयुद्ध की हुई थी शुरुआत

2011 में अरब क्रांति से सीरिया में गृहयुद्ध की शुरुआत हुई थी। 2000 से सीरिया की सत्ता में काबिज बशर अल असद की तानाशाही सरकार के विरुद्ध लोकतंत्र समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू किए थे, जिसके बाद फ्री सीरियन आर्मी नाम से विद्रोही गुट बना। इस गुट के बनने के साथ सीरिया में गृहयुद्ध शुरू हो गया था। इसमें अमेरिका, रूस, ईरान, सउदी अरब के शामिल होने के बाद संघर्ष और बढ़ा। इस दौरान यहां आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने भी पैर पसारे थे।

गृहयुद्ध में मारे गए थे 3 लाख से ज्यादा लोग: संयुक्त राष्ट्र

2020 के सीजफायर समझौते के बाद यहां छुटपुट झड़प हुई है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक एक दशक हुए गृहयुद्ध में 3 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे। लाखों लोग विस्थापित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।