Major accident in Nigeria : उत्तरी नाइजीरिया की नाइजर नदी में नाव पलटने से 100 लोग लापता हो गए हैं। इस हादसे की पुष्टि अधिकारियों ने की है। नाव डूबने की वजह पता नहीं चली है। अभी राहत और बचाव कार्य जारी है।
किसी भी यात्री ने नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट
राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (एनआईडब्ल्यूए) के प्रवक्ता मकामा सुलेमान ने बताया कि नाव में मुख्य रूप से मध्य कोगी राज्य के मिसा समुदाय के व्यापारी सवार थे। जो पड़ोसी नाइजर राज्य में साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। सुलेमान ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि किसी यात्री ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। इससे मौत का जोखिम काफी बढ़ गया।
अक्सर पश्चिमी अफ्रीकी में पलटी है नाव
पश्चिमी अफ्रीकी देश में अक्सर नाव पलटने की दुर्घटनाएं होती हैं। आमतौर पर इन घटनाओं के लिए ओवरलोडिंग, प्रतिकूल मौसम की स्थिति और परिचालन संबंधी त्रुटियों जैसे कारकों को जिम्मेदार बताया जाता है।