Maharashtra : गणेश उत्सव शोभा यात्रा पर पथराव के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार
Girl in a jacket

Maharashtra : गणेश उत्सव शोभा यात्रा पर पथराव के आरोप में 15 लोग गिरफ्तार

Maharashtra Ganesh Utshav

Maharashtra : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में गणेश उत्सव शोभा यात्रा पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Maharashtra : गणेश उत्सव शोभा यात्रा में हुआ पथराव

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में गणेश उत्सव शोभा यात्रा पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि गणेश उत्सव के अंतिम दिन मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुंडलिकनगर इलाके में हुई इस घटना में तीन महिलाएं और दो पुरुष घायल हो गए। बता दें कि यहां एक गणेश मंडल के कुछ सदस्यों ने दूसरे मंडल के सदस्यों पर गुलाल फेंक दिया, जिसके कारण उनके बीच विवाद हो गया।

Maharashtra : पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक गणेश मंडल के सदस्यों ने दूसरे मंडल के जुलूस पर कथित तौर पर पथराव किया। वहीं सूचना मिलने के बाद राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) टीम सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वहां से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए चारों और मौके से फरार 11 अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बाद में अन्य 11 आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीमें भेजी गईं और उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।