Lucknow Accident पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM Modi ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
Girl in a jacket

Lucknow Accident पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM Modi ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

Lucknow Accident

Lucknow Accident: उत्तर प्रदेश के सरोजनी नगर में इमारत ढहने की घटना पर ष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Highlights

  • Lucknow Accident पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM Modi ने जताया शोक
  • PM Modi ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे का किया ऐलान
  • लखनऊ में तीन मंजिला इमारत ढहने से हुई बड़ी तबाई

 

Lucknow Accident पर राष्ट्रपति मुर्मू और PM Modi ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत ढहने की घटना(Lucknow Accident) पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने दुख जताया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

Lucknow building accident PHOTO update | लखनऊ हादसे की रोंगटे खड़े करने  वाली PHOTOS-VIDEO: अपनों को जिंदा देख निकले आंसू; घायलों को गोद में उठाकर  ले गई रेस्क्यू टीम ...

घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं- द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लखनऊ हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”लखनऊ में बिल्डिंग गिरने की दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

PM Modi ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

पीएम मोदी(PM Modi) ने लखनऊ हादसे पर दुख जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक इमारत दुर्घटना में लोगों की मौत दुखद है। मैं उन लोगों के साथ प्रार्थना करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने हादसे में जाने गंवाने वाले लोगों के परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा करते हुए लिखा, ”प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।”

लखनऊ में तीन मंजिला इमारत ढहने से हुई बड़ी तबाई

शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तीन मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया था कि इमारत को करीब चार साल पहले बनाया गया था। हालांकि, बिल्डिंग में अभी भी कुछ काम चल रहा था। शनिवार शाम को 4:45 बजे अचानक बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त ग्राउंड फ्लोर पर लोग काम कर रहे थे।

लखनऊ बिल्डिंग हादसे में अब तक आठ की मौत, तीन और शव बरामद - Dainik Savera  Times | Hindi News Portal

 बचाव अभियान के दौरान तीन लोगों के शव बराम

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने रविवार को बताया कि एसडीआरएफ ने बचाव अभियान के दौरान तीन लोगों के शव बरामद किए हैं, जिनकी पहचान राज किशोर (27), रुद्र यादव (24) और जगरूप सिंह (35) के रूप में हुई है। अब तक आठ लोगों की मौत हुई है। मृतकों में जसप्रीत सिंह साहनी, धीरज गुप्ता, पंकज तिवारी, अरुण सोनकर, राकेश लखन पाल, राज किशोर, रुद्र यादव और जगरूप सिंह शामिल हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।