राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

मोदी ने ट्वीट किया, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर शुभकामनाएं। हम इस दिन 1998 में अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धि

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। कोविंद ने ट्वीट कर कहा, “1998 के पोखरण परीक्षण की वर्षगांठ के अवसर पर और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हमारे वैज्ञानिक समुदाय को शुभकामनाएं। भारत विकास प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने और प्रत्येक नागरिक के लिए एक गरिमामय अस्तित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

kovind tweet

मोदी ने ट्वीट किया, “राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर शुभकामनाएं। हम इस दिन 1998 में अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धि को बहुत गर्व के साथ याद करते हैं। हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ने हमेशा मजबूत और सुरक्षित भारत को सुनिश्चित किया है। हम राष्ट्रीय प्रगति के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाते रहें।”

pm modi tweet

मोदी ने आगे कहा, “1998 के सफल परीक्षणों में अटल जी और उनकी टीम की देशभक्ति और दूरदर्शिता की प्रमुख भूमिका है। उस महत्वपूर्ण समय में अटल जी का हमारे वैज्ञानिक के प्रति अटूट विश्वास मूल्यवान साबित हुआ। इसने वह अंतर भी दर्शाया दो एक मजबूत राजीनतिक नेतृत्व करता है।”

modi tweet

4 भारतीय CEO जो प्रौद्योगिकी दुनिया पर करते हैं राज, करोड़ों में हैं सैलरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।