Indian Embassy ने Laos में साइबर घोटाला केंद्रों में फंसे 47 भारतीयों को बचाया
Girl in a jacket

Indian Embassy ने Laos में साइबर घोटाला केंद्रों में फंसे 47 भारतीयों को बचाया

Indian Embassy ने Laos

Indian Embassy : लाओस स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को घोषणा किया कि उसने बोकेओ प्रांत के गोल्डन ट्राएंगल स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एसईजेड) में स्थित साइबर घोटाला केंद्रों में फंसे 47 भारतीय नागरिकों को बचा लिया है।

Indian Embassy ने 47 भारतीयों को बचाया

Indian Embassy : दूतावास ने बताया कि एसईजेड में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई के बाद लाओस के अधिकारियों ने 29 लोगों को सौंप दिया। वहीं 18 लोगों ने सहायता के लिए सीधे दूतावास से संपर्क किया है।एक्स पर एक पोस्ट में, दूतावास ने बताया कि उसके अधिकारी राजधानी विएंतियाने से बोकेओ गए, जहां उन्होंने बचाव कार्य को सुविधाजनक बनाने के लिए स्थानीय अधिकारियों का साथ ल‍िया। बचाए गए व्यक्तियों को फिर विएंतियाने वापस ले जाया गया, जहां उनके रहने की व्यवस्था की गई।

Laos : लाओस में भारतीय राजदूत प्रशांत अग्रवाल ने विएंतियाने पहुंचने पर बचाए गए समूह से मुलाकात की और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए अगले कदमों की रूपरेखा तैयार की। इसके साथ ही दूतावास ने इन लोगों के स्वदेश वापसी के लिए लाओस अधिकारियों के साथ सभी आवश्यक प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं को पूरा कर लिया है। अब तक, 30 व्यक्ति या तो भारत लौट आए हैं या अपने घर वापस जाने वाले हैं, जबकि 17 प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Indian Embassy : राजदूत अग्रवाल ने दोहराया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना दूतावास की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सहायता के सभी अनुरोधों पर तुरंत ध्यान दिया गया है।दूतावास ने लाओस के अधिकारियों के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उनसे भारतीय नागरिकों को इस तरह के घोटाले में फंसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया।अब तक, 635 भारतीयों को लाओस में ऐसी ही स्थितियों से बचाया गया है और वे सुरक्षित भारत लौट आए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।