भारत और UAE की नौसेना ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए किया युद्धाभ्यास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत और UAE की नौसेना ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए किया युद्धाभ्यास

भारत और संयुक्त अरब अमीरात की नौसेनाओं ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत

भारत और UAE की नौसेनाओं ने की युद्धाभ्यास

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसैनिक जहाज दुबई पंहुचा था। नौसेना के जहाज ‘आईएनएस शार्दुल’ ने लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के हिस्से के रूप में संयुक्त अरब अमीरात की यह यात्रा की। ‘आईएनएस शार्दुल’ यहां दुबई के पोर्ट रशीद पहुंचा था। भारत और यूएई के समुद्री जहाज यहां संयुक्त नौसैनिक युद्धाभ्यास का हिस्सा भी बने।

202410183245357

समुद्री युद्ध में होने वाले ‘कम्युनिकेशन’ अभ्यास पर विशेष ध्यान

इस संयुक्त युद्ध अभ्यास के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं ने समुद्री युद्ध में बेहद जरूरी माने जाने वाले ‘कम्युनिकेशन’ अभ्यास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। तैनाती और युद्ध अभ्यास पूर्ण होने के उपरांत शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई है। दुबई में इस तैनाती के दौरान भारतीय नौसेना के ‘आईएनएस शार्दुल’ पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने यूएई नौसेना के साथ बातचीत, क्रॉस ट्रेनिंग विजिट और सामुदायिक आउटरीच गतिविधियों में हिस्सा लिया।

6818085021 f74488a1d1 b

INS शार्दुल पर औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक आईएनएस शार्दुल के समुद्री प्रशिक्षु नौसेना अधिकारी यहां प्रशिक्षण अकादमी और यूएई नौसेना जहाज के संयुक्त दौरों में शामिल हुए। इससे उन्हें साझा जानकारी और प्रशिक्षण पर पेशेवर बातचीत और चर्चा का अवसर मिला। दोनों देशों के बीच हुए संयुक्त प्रशिक्षण सत्र में योग और खेल कार्यक्रम यात्रा के अन्य मुख्य आकर्षण थे। इसके अलावा भारतीय नौसैनिक जहाज आईएनएस शार्दुल पर एक औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें यूएई नौसेना के कर्मियों और अधिकारियों, राजनयिकों और भारतीय समुदाय के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।

2 indian ships participate in a bilateral naval exercise with uae navy 123349

दोनों देशों के नौसेना जहाज अभ्यास में लिए भाग

दुबई से प्रस्थान पर आईएनएस शार्दुल ने संयुक्त अरब अमीरात के नौसेना जहाज अल कुवैसैट के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया। दोनों जहाजों ने आपसी समन्वय का प्रदर्शन करते हुए नौसैनिक युद्धाभ्यास, संचार अभ्यास और समन्वित गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि भारतीय नौसेना जहाज की दुबई यात्रा भारत-यूएई समुद्री संबंधों के महत्व और आईओआर में सागर की दृष्टि के अनुरूप समुद्री क्षेत्र में क्षमता बढ़ाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।