Hathras News : घर में मिला 30 साल पहले दफनाये गये व्यक्ति का कंकाल
Girl in a jacket

Hathras News : घर में मिला 30 साल पहले दफनाये गये व्यक्ति का कंकाल

Hathras News

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक घर के आंगन से लगभग 30 साल पहले लापता हुए एक व्यक्ति का कंकाल बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

Hathras News : घर में मिला व्यक्ति का कंकाल

Hathras News : पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के गिलौंदपुर गांव के एक घर में पिछले बृहस्पतिवार को एक मानव कंकाल बरामद किया गया था और यह कंकाल संदिग्ध रूप से बुध सिंह का है जो 1994 में लापता हो गये थे। उनके बेटे पंजाबी सिंह ने इस सिलसिले में शिकायत दर्ज कराई थी।परिवार के सबसे छोटे बेटे पंजाबी सिंह ने हाथरस के जिलाधिकारी रोहित पांडे के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पिता की 30 साल पहले हत्या कर दी गई थी और उसके दो बड़े भाइयों और उसी गांव के एक निवासी ने उसके पिता के शव को उसी के घर में दफना दिया था।

Hathras News : जिलाधिकारी के आदेश पर पिछले बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे पुलिस की मौजूदगी में खोदाई का काम शुरू हुआ और एक कंकाल मिला।मुरसान के थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पंजाबी सिंह ने अपने पिता बुध सिंह की हत्या के संबंध में हाथरस के जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने गत शनिवार को मामले में पंजाबी सिंह की मां, दो बड़े भाइयों और उसी गांव के एक निवासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Hathras News : विजय कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, पंजाबी सिंह ने बताया कि उसके पिता बुद्ध सिंह की हत्या उसके दो बड़े भाइयों और गांव के ही एक अन्य व्यक्ति ने की है।उन्होंने बताया कि बुध सिंह की मृत्यु के समय पंजाबी की उम्र नौ वर्ष थी।थाना प्रभारी ने बताया कि खुदाई के दौरान घर से मिले कंकाल को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।