Gonda Train Hadsa : उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए रेल हादसे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जताया दुख
Girl in a jacket

Gonda Train Hadsa : उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए रेल हादसे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जताया दुख

Gonda Train Hadsa

Gonda Train Hadsa : उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए रेल हादसे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुख जताया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत और बचाव कार्य में सहयोग की अपील की।

Highlights
. Gonda Train Hadsa
. हादसे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जताया दुख

Gonda Train Hadsa

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के डिरेल होने से कई(Gonda Train Hadsa )यात्रियों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र से शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव प्रयासों में हर संभव सहायता प्रदान करें।

Gonda: Chandigarh Dibrugarh Express Train Accident In Gonda Uttar Pradesh 13 Coaches Derailed News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Gonda Train Accident Video:गोंडा में पटरी से उतरे चंडीगढ़

हादसे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जताया दुख

उन्होंने कहा, लगातार हो रही रेल दुर्घटनाएं अत्यंत चिंताजनक हैं और सरकार के कुप्रबंधन और उपेक्षा का परिणाम है। कुछ दिनों पहले हुई लोको पायलट्स से चर्चा और हाल के ट्रेन हादसों पर रेलवे सुरक्षा कमिश्नर की रिपोर्ट भी यही स्पष्ट करती है। सरकार तुरंत इसकी पूर्ण ज़िम्मेदारी लेते हुए यात्रियों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अपनी रणनीति देश को बताए।”

Gonda Train Accident: यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, बेपटरी हुई चंडीगढ़ एक्सप्रेस, राहत कार्य जारी| Zee Business Hindi

बता दें कि यूपी के गोंडा में गुरुवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 2.35 बजे हुआ। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश के गोंडा और झिलाही के बीच स्थित पिकौरा में हुई। गोंडा के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।