परमाणु ऊर्जा से चलने वाली फ्रांस की पनडुब्बी ने अमेरिका के करीब पहुंचकर पुरे अमेरिका में हड़कंप मचा दिया है। माना जा रहा है कि पनडुब्बी को अमेरिकी जल सीमा से लगभग 480 किलोमीटर दूर देखा गया। फ्रांसीसी पनडुब्बी FS टुरविले इस हफ्ते की शुरुआत में कनाडा के हैलीफैक्स, नोवा स्कोटिया पहुँची। यह घटना उस समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विलय की धमकी दी, ऐसे में फ्रांस की पनडुब्बी का अमेरिकी जल सीपा के पास मिलने पर काफी सारे अनुमान लगाए जा रहे है।
माना जा रहा है कि फ्रांस पसनदुब्बी ने अटलांटिक पार का दौरा रॉयल कनाडिअन्स नैवी के अपने पुराने पनडुब्बी बेड़े को नवीनीकृत करने की 60 अरब डॉलर की निवेश करने की घोषणा के बाद किया था। माइक सैवैज जोकि नोवा स्कोटिया के लेफ्टिनेंट गवर्नर है उन्होंने गुरुवार को बोला,”फ्रांसीसी पनडुब्बी टुरविले का स्वागत करते हुए हमे बहुत ख़ुशी महसूस हो रही है। सहयोगी और मित्र मिलकर काम कर रहे है।अपने प्रवास का आनंद लें।”
Iran-US के संयुक्त हमले में इस्लामिक स्टेट का प्रमुख Abu Khadija ढ़ेर, Iraq के PM ने पुष्टी की
ट्रंप को जवाब
ऑनलाइन प्लैफॉर्म्स पर इन बातो को ट्रम्प की धमकियों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। हलाकि इन अफवाओं को ख़ारिज कर दिया गया है। सितम्बर में फ्रांस और कनाडा दोनों ने एक संयुक्त घोषणा पर दस्तखत किये थे, उस समय पर ट्रम्प अपने राष्ट्रपति चुनावो के अभ्यासों में लगे हुए थे। कनाडा के न्यूज़ चैनल के हिसाब से, पनडुब्बी 21 मार्च तक बंदरगाह पर रह सकती है।
FS टुरविले की खूबियां
FS टुरविले 99 मीटर लम्बी है और उसके साथ साथ डूबने पर 5200 टन का विस्थापन करती है। यह 350 मीटर से अधिक गहराई तक गोता लगा सकती है। इसमें एक परमाणु रिएक्टर भी है और यह 25 समुद्री मील से अधिक की गति तक पहुँच सकती है। कहा जाता है कि यह सभी महासागरों में काम कर सकती है। साथ ही साथ यह साल में करीबन 270 दिन तक समुद्र में रह सकती है, जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल काफी सारे ख़ुफ़िया मिशंस के लिए किया जाता है।