महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक बार फिर आग लग गई है। इस बार महाकुंभ मेला क्षेत्र में शंकराचार्य मार्ग के सेक्टर 18 में आग लगी है। आग लगने के सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इन कारणों की जांच की जाएगी।
#WATCH प्रयागराज | महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर-18 में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/bwlP8cw5Ov
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 7, 2025
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के शिविर में लगी आग
महाकुंभ में लगे भ्रष्टाचार निवारण संगठन के शिविर में आग लगी थी। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक शिविर जल कर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए है।