सर्दियों में खूब करें मखाने का सेवन, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सर्दियों में खूब करें मखाने का सेवन, मिलेंगे ये 6 जबरदस्त फायदें

Health Tips: सर्दियों में मखाना खाने से हड्डियां मजबूत, पाचन दुरुस्त, अच्छी नींद लाए, वजन घटाए, किडनी को हेल्दी बनाए सर्दियों में भूख लगने पर जंक फूड के बजाय मखाना खाएं। एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर मखाना एक हेल्दी स्नैक है इसलिए इसका नियमित सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

health2

सर्दियों में करें मखाने का सेवन

व्रत-त्योहार में मखाना लोग खूब खाते हैं। मखाना की खीर, रोस्टेड मखाना अधिकतर लोगों का फेवरेट होता है। मखाना एक बेहद ही हेल्दी सुपरफूड है। इसे फॉक्स नट (Fox nuts) भी कहते हैं। मखाने में ढेरों पोषक तत्व होते हैं जैसे फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट आदि। इतने न्यूट्रिएंट्स होने के कारण ही इसे ‘सुपरफूड कहा जाता है। चलिए जानते हैं मखाना खाने के फायदों के बारे में।

health3

मखाना के फायदे

  • फॉक्स नट्स यानी मखाना सफेद रंग का छोटा गोल-गोल और बेहद हल्का ड्राई फ्रूट है। जैसा कि हम आपको बता ही चुके हैं कि इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ढेरों लाभ पहुंचाते हैं। यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट और कुरकुरे होते हैं।

  •  मखाने की न्यूट्रिशन वैल्यू की बात करें तो इसमें लगभग 20 प्रतिशत फाइबर होता है और लगभग 12 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही मिनरल्स की बात करें तो इसमें 10 प्रतिशत विटामिन ‘बी’, 10 % फॉस्फोरस, 15 % मैग्नीशियम, 5 फीसदी आयरन और 12 % पोटैशियम होता है।

  •  चूंकि, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है. पेट की सेहत अच्छी बनी रहती है। पाचन तंत्र को सुधारता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो दिल को हेल्दी रखता है।

  •  मखाने में अधिक मात्रा में मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन को कम करने के लिए जाने जाते हैं। डायबिटीज को नियंत्रित करने में लाभदायक होते हैं। इसमें विटामिन ‘बी और विटामिन ‘ई भी पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों के लिए अच्छे होते हैं।

  •  मखाना खाने के फायदे जो लोग जानते हैं, वो इसका प्रतिदिन सेवन करते हैं। अधिकतर लोग इसका सेवन सुबह और शाम में स्नैक्स के रूप में करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और एंटी-एजिंग असर भी करता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।