Thailand-Myanmar में भूकंप ने मचाई तबाही, 100 से ज्यादा की मौत, मलबे में फंसे सैंकड़ो लोग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Thailand-Myanmar में भूकंप ने मचाई तबाही, 100 से ज्यादा की मौत, मलबे में फंसे सैंकड़ो लोग

भूकंप से थाईलैंड में आपातकाल घोषित, सैंकड़ों लोग मलबे में फंसे

म्यांमार और थाईलैंड में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप के कारण 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैंकड़ों लोग मलबे में फंसे हुए हैं। थाईलैंड में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। बैंकॉक में ट्रेन सेवाएं और हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। म्यांमार में 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

मयांमार और थाईलैंड में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे भयानक भूकंप आया। इस भूकंप की तीव्रता 7.7 बताई जा रही है। भूकंप ने म्यांमार और थाईलैंड में तबाही मचा दी है। इस भूकंप के झटके इतने तेज थे बैंकॉक से लेकर दिल्ली तक इसके झटके महसूस किए गए। मलबे में सैंकड़ो लोगों के फंसे होने की संभवाना है। थाईलैंड में सरकार ने इमरजेंसी घोषित कर दी है।

थाईलैंड में आपातकाल घोषित

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, थाई प्रधानमंत्री पटोंगटार्न शिनावात्रा ने भूकंप के बाद एक आपातकालीन बैठक बुलाई और अपना आधिकारिक दौरा रद्द कर दिया। थाईलैंड में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है और ताजा रिपोर्टों के अनुसार 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बैंकॉक में निर्माणाधीन 30 मंजिला इमारत के ढहने से कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इसके निर्माण कार्य में 400 से अधिक मजदूर लगे हुए थे, जिनमें से 80 लापता हैं। मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बैंकॉक में यह अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। भूकंप के कहर के बाद एहतियात के तौर पर बैंकॉक में ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं और अब बैंकॉक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी दो घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।

म्यांमार में 20 की मौत

म्यांमार में इस भूकंप का केंद्र था। म्यांमार के मांडले में भूकंप के कारण एक मस्जिद भी ढह गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इसके मलबे में दबकर कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।

Myanmar और Thailand में भूकंप ने मचाई तबाही, भारत में भी कांपी धरती, कई इमारतें गिरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।