BJP 2027 में बड़े बहुमत से जीतेगी, सपा का भविष्य संकट में: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP 2027 में बड़े बहुमत से जीतेगी, सपा का भविष्य संकट में: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद

2027 में BJP तीसरी बार 2017 की तरह बड़े बहुमत से जितेगी

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा तीसरी बार 2017 की तरह बड़े बहुमत से बनने जा रही है। सपा का भविष्य अंधकार में है। उसकी नाव में बड़ा छेद है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि 2027 में भाजपा तीसरी बार बड़े बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। सपा की नाव में छेद है इसलिए सभी इसमें से उतरकर भाग रहे हैं। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी हो रही है।

Mahakumbh की सफलता पर CM Yogi को दी बधाई: Defense Minister Rajnath Singh

उन्होंने कांग्रेस के अभियान के बारे में कहा कि वह चाहे जितनी सभाएं कर ले, उसका खाता नहीं खुलने जा रहा है। दिल्ली की सीएजी की रिपोर्ट में मोहल्ला क्लिनिक में बेसिक चीजों के अभाव के बारे में केशव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने ईमानदारी के नाम पर जितनी बड़ी बेईमानी की है, भारत के इतिहास में दूसरा कोई ऐसा उदाहरण नहीं है। ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा को लेकर अपनी तैयारियों में तेजी से जुटी है। सपा मुखिया हर दिन जिलों से अलग-अलग लोगों से मिलकर अभी से तैयारी के लिए जुटने को कह रहे हैं। वह लगातार सरकार की योजनाओं को लेकर भी घेर रहे हैं।

कुंभ के आयोजन में भी सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि दो मिनट का मौन न सही, महाकुंभ में इतनी बड़ी बात लिखते समय दो शब्द मृतकों और लापता लोगों के लिए भी लिख देते। सच को छुपाना अपराधबोध की निशानी होती है। उन्होंने एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार का दावा है कि महाकुंभ से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में कई लाख करोड़ की कमाई हुई है। इस बात को सच मानते हुए माननीय मुख्यमंत्री से ये निवेदन है कि वह पुरातन परंपरा का निर्वहन करते हुए इस धन का कल्याणकारी सदुपयोग करें क्योंकि परंपरा कुंभ से धन कमाने की नहीं बल्कि अर्जित धन को दान करने की रही है।

उन्होंने कहा कि इस अर्जित धन में से ही मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति और घायलों के उत्तम उपचार के लिए धन का प्रबंध किया जाए। इसमें से कुछ पैसा जो हजारों लोग लापता हैं, उनको खोजने और घर पहुंचाने के लिए बचाकर रख लेना चाहिए। इस अकूत कमाई में से ही उन दुकानदारों के घाटे की पूर्ति की जाए, जिन्होंने सरकार की बदइंतजामी की वजह से मेले में दुकान लगाकर घाटा उठाया है। इसमें से कुछ रकम समस्त मेलाकर्मियों को होली के बोनस के रूप में देने की घोषणा करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।