दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले साल के मुकाबले 31.5% अधिक है। बजट में 10 लाख लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ, गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़ रुपये, और सुरक्षा के लिए 50 हजार कैमरे लगाने की घोषणा की गई है। यह बजट सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए तैयार किया गया है।
दिल्ली में भाजपा पार्टी ने आज 27 वर्ष बाद ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है। CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में 1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बता दें कि 2024-25 वर्ष की तुलना में यह बजट 31.5 फीसदी अधिक है। साथ ही विकसित दिल्ली के आधार पर बजट की थीम रखी गई है। बता दें कि 2023 वर्ष में 78 हजार 800 करोड़ का बजट पेश किया गया था। वर्ष 2024 में 76 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था और 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ का बजट पेश कर दिया है।
Delhi Budget 2025 LIVE: बजट से जुड़ी बड़ी खबरें
बजट में कई बड़ी घोषणा
बजट पेश होने के साथ ही कई बड़ी घोषणा भी कर दी है। 10 लाख लोगों को आयुष्मान योजना के तहत फायदा मिलेगा। साथ ही 210 करोड़ रुपये गर्भवती महिलाओं के लिए आवंटित किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए दिल्ली में 50 हजार कैमरे लगेंगे। बजट सभी वर्गों का ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कई करोड़ रुपये खर्च किए जांएगे।
#WATCH दिल्ली विधानसभा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “इस साल दिल्ली सरकार का बजट 1 लाख करोड़ रुपए का है…”
(सोर्स: दिल्ली विधानसभा) pic.twitter.com/UHspUsaq90
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2025
बजट से पहले कैबिनेट बैठक की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पहले बजट की प्रस्तुति से पहले कैबिनेट बैठक की गई थी। 26 साल से अधिक समय में दिल्ली विधानसभा में भाजपा सरकार के पहले बजट की प्रस्तुति से पहले, सीएम रेखा गुप्ता ने पूजा-अर्चना करने के लिए कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के भविष्य के लिए अपनी आशा व्यक्त करते हुए कहा कि बजरंग बली दिल्ली के लिए सबसे अच्छा करेंगे। दिल्ली तरक्की करेगी और राम राज्य की स्थापना होगी।