कांग्रेस ने ट्विटर प्रोफाइल पर महात्मा गांधी की लगाई तस्वीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने ट्विटर प्रोफाइल पर महात्मा गांधी की लगाई तस्वीर

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा देशभक्त कहे जाने

महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा देशभक्त कहे जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल का प्रोफाइल पिक्च र बदलकर महात्मा गांधी का चित्र लगा दिया।

पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पहले प्रोफाइल पिक्चर के रूप में पार्टी का चुनाव चिह्न् लगा हुआ था।

कांग्रेस ने यह कदम तब उठाया है, जब एक दिन पहले गुरुवार को मालेगांव विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। उन्होंने कहा था, ‘नाथूराम गोडसे एक देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। उन्हें आतंकवादी कहने वाले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। इस चुनाव में ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाएगा।’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनंत कुमार हेगड़े और नलिन कतील ने भी गोडसे की प्रशंसा की और उन्होंने ठाकुर का समर्थन किया।

लोकसभा चुनाव 2019 : MP में थम गया चौथे एवं अंतिम चरण का चुनाव प्रचार

इसके पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि ठाकुर, हेगड़े और कतील के बयान उनके निजी थे और पार्टी से इसका कुछ लेना-देना नहीं है।

शाह ने कहा, ‘हालांकि उन्होंने अपने बयान वापस ले लिए हैं और उन्होंने माफी भी मांग ली है। भाजपा ने इन नेताओं के बयानों को पार्टी की अनुशासन समिति को भेजने का निर्णय लिया है। समिति इन नेताओं के जवाब प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर एक रपट सौंपेगी।’

गोडसे ने 30 जनवरी, 1948 को नई दिल्ली में एक प्रार्थना सभा में जाते समय महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस राष्ट्र से उसका राष्ट्रपिता छीन लिया था। आज देश को राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।