दिग्विजय की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में सैकड़ों साधु-संतों का विशेष पूजन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिग्विजय की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में सैकड़ों साधु-संतों का विशेष पूजन

कंप्यूटर बाबा को पूर्ववर्ती शिवराज सरकार में नर्मदा संरक्षण के क्षेत्र में काम करने के लिए राज्यमंत्री का

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत की कामना को लेकर कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में सैकड़ों साधु-संतों ने हवन पूजन शुरु किया। कार्यक्रम में विशेष पूजा अर्चना के लिए दिग्विजय सिंह स्वयं भी अपनी पत्नी अमृता राय के साथ पहुंचे और हवन किया।

इस मौके पर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि ये धर्मयुद्ध है और इसमें धर्म दिग्विजय सिंह के साथ है। सैकड़ों साधु संत हठयोग के साथ कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत के लिए साधना कर रहे हैं। साधु-संतों के इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में कल नर्मदा पूजा और तीसरे एवं अंतिम दिन साधु-संतों का रोड शो होगा।

कंप्यूटर बाबा को पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार में नर्मदा संरक्षण के क्षेत्र में काम करने के लिए राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। उन्होंने इसके बाद ये पद छोड़ दिया था। अब वे कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं।

कांग्रेस ने कर्जमाफी वाले किसानों की सूची और दस्तावेज शिवराज को सौंपे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।