नवजोत सिंह सिद्धू का भाजपा पर हमला, बोले- काले अंग्रेजों से देश को दिलाओ निजात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नवजोत सिंह सिद्धू का भाजपा पर हमला, बोले- काले अंग्रेजों से देश को दिलाओ निजात

कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा नरेंद्र मोदी ने युवाओं

कांग्रेस के नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मध्य प्रदेश के इंदौर में चुनाव प्रचार के दौरान एक रंगभेदी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को गोरे अंग्रेजों से आजादी दिलाई। वही, भाजपा पर हमला करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि इंदौर वाले इस देश को काले अंग्रेजों से निजात दिलाएंगे।

congress

 दरअसल, इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के लिए प्रचार करते हुए सिद्धू ने कहा, “कांग्रेस ही वो पार्टी जिसने देश को आजादी दिलाई, ये मौलाना आजाद और महात्मा गांधी की पार्टी है। इन्होंने गोरों से आजादी दी थी और तुम इंदौर वालो अब काले अंग्रेजों से इस देश को निजात दिलाओगे।” बता दें कि इंदौर में लोकसभा चुनाव के सबसे आखिरी अथवा सातवे चरण यानी कि 19 मई को मतदान है।

मोदी ने युवाओं को पकोड़े और देश को भगोड़े देने का किया काम 

इसके अलावा कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा मोदी ने युवाओं को पकोड़े और देश को भगोड़े देने का काम किया है। उन्होंने मोदी पर एक के बाद एक आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी को लगता है कि 2014 के पहले भारत में केवल एक चाय की दुकान थी।

PM Modi in Valmiki Nagar

मोदी के बारे में टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग ने सिद्धू को कारण बताओ नोटिस किया जारी

उन्होंने कहा, “मोदी कांग्रेस के शिखर पुरुषों की आलोचना करते समय भूल जाते है कि उन्होंने ही भारत को अंतरिक्ष में सफलता, कम्प्यूटर क्रांति जैसी अनेकों सौगातें दीं हैं।” उन्होंने कांग्रेस के शासन की उपलब्धिया बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही देश भर में उच्च शिक्षा के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य सुविधा के लिए कई विश्वस्तरीय अस्पताल स्थापित किए हैं।

चुनावी मंचो से असत्य और भ्रम फैला रही भाजपा

नवजोत सिंह सिद्धू ने मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मुद्दों से इतर चुनावी प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा चुनावी मंचो से असत्य और भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा, यही वजह है आज बात नोटबंदी, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), रोजगार, किसान, गरीबी की बात नहीं करते हुए मोदी राष्ट्रवाद की शरण में चले गए हैं।

पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा बीते पांच वर्षो में संवैधानिक संस्थानों का राजनीतिक दुरूपयोग किया गया। कुछ उद्योगपतियों की निजी इकाइयों को लाभ पहुंचने के उद्देश्य से लगातार केंद्रीय इकाइयों को समाप्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।