CM Yogi ने कानपुर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर जताया दु:ख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

CM Yogi ने कानपुर में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर जताया दु:ख

CM Yogi

CM Yogi ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में गुरुवार सुबह एक एसयूवी के पेड़ से टकरा जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और एक बच्चे सहित पांच घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि आई दिन सड़क हादसे होते रहते है, जिसमें न जाने कितने लोगों की जान चली जाती है,

HIGHLIGHTS POINTS:

  • कानपुर देहात जिले में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत
  • एक बच्चे सहित पांच घायल हो गए
  • CM Yogi ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

शादी में जा रहे थे सभी लोग

खबर के अनुसार, कार में मौजूद औरैया बिधूना से गजनेर भैथाना गांव आ रहे थे। गजनेर के भैथाना निवासी राजपाल सिंह के बेटे जय सिंह की 28 नवंबर को शादी थी। बुधवार शाम जय सिंह किराए की गाड़ी लेकर बड़ी बहन प्रिया सेंगर पत्नी प्रीतम व अन्य रिश्तेदारों को लेने औरैया जिले के बंथरा बिधूना गया था।

घोयलों को कानपुर हैलट अस्पताल किया रेफर

बच्चे को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत गंभीर होने के बाद, “पुलिस अधीक्षक, बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा, इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को घायलों को अस्पताल ले जाने और उन्हें उचित उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया। बयान में कहा गया है कि CM Yogi ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।