CM Yogi Adityanath Reviews Kanwar Yatra 2024: सीएम योगी आज कांवड़ यात्रा का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Girl in a jacket

CM Yogi Adityanath Reviews Kanwar Yatra 2024: सीएम योगी आज कांवड़ यात्रा का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

CM Yogi Adityanath Reviews Kanwar Yatra 2024:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्य में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इससे पहले से यूपी के मुजफ्फरनगर और मेरठ में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर हवाई सर्वेक्षण किया जा रहा है और यात्रा कर रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कांवड़ यात्रा कर रहे शिव भक्तों की आस्था का सम्मान करने के लिए रास्ते में पुष्प वर्षा का आयोजन करा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को हेलीकॉप्टर के जरिए कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण किया गया और साथ ही आस्था का सम्मान करते हुए कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस दौरान पुष्प वर्षा से गदगद होकर कांवड़ यात्रियों ने हर हर महादेव के जयकारे भी लगाए।

मुजफ्फरनगर के सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने पुष्प वर्षा को लेकर कहा कि शासन के आदेश के अनुसार जिलाधिकारी महोदय और एसएसपी महोदय द्वारा हमारे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जा रही है। पुष्प वर्षा के लिए हमने कई पॉइंट चिन्हित किए हैं, उसमें शिवचौक, पुरकाजी है। ये दोनों कांवड़ियों के लिए मुख्य स्थल हैं। हमने पहले भी कांवड़ियों का स्वागत किया है और अब भी पुष्पवर्षा कर स्वागत की जा रही है।

बता दें कि करोड़ों शिवभक्त उत्तराखंड के हरिद्वार से चलकर देश के कई अलग-अलग स्थानों के शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए निकले हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट है। मुजफ्फरनगर प्रशासन भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।