चंद्रबाबू नायडू ने राहुल से की मुलाकात, भाजपा विरोधी मोर्चा मजबूत बनाने पर की चर्चा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंद्रबाबू नायडू ने राहुल से की मुलाकात, भाजपा विरोधी मोर्चा मजबूत बनाने पर की चर्चा

राहुल के साथ घंटे तक चली बैठक में नायडू ने 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित

तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद भगवा पार्टी को सत्ता से बाहर रखने के लिए भाजपा विरोधी मोर्चे को मजबूत बनाने पर चर्चा की। कांग्रेस प्रमुख से मुलाकात करने से पहले नायडू ने भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी और डी राजा से भी मुलाकात की। नायडू भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिशों का नेतृत्व कर रहे हैं।

चंद्रबाबू नायडू का आज दिन में राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात का कार्यक्रम है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का शाम में लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के साथ एक घंटे तक चली बैठक में नायडू ने 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एक साथ लाने की जरुरत पर चर्चा की।

Chandrababu Naidu

सूत्रों ने बताया कि नायडू ने राहुल गांधी से यह भी कहा कि अगर भाजपा को पर्याप्त सीटें नहीं मिलती और फिर भी सरकार बनाने का दावा करती है तो ऐसी स्थिति में रणनीति तैयार रखो। उन्होंने बताया कि नायडू इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के साथ भी फोन पर संपर्क में हैं।

नायडू ने शुक्रवार को कहा था कि न केवल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) बल्कि भगवा पार्टी के खिलाफ किसी भी पार्टी का महागठबंधन में स्वागत है। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही माकपा नेता सीताराम येचुरी से भी मुलाकात की। सात चरणों का चुनाव रविवार को खत्म हो जाएगा और मतगणना 23 मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।