Mahashivratri के खास पर्व पर इन दिव्य ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण By Visiting These Divine Jyotirlingas On The Special Festival Of Mahashivratri, All The Wishes Will Be Fulfilled
Girl in a jacket

Mahashivratri के खास पर्व पर इन दिव्य ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

Mahashivratri: आज के दिन पुरे देश में धूमधाम से महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के14वें दिन होती है। अबकी बार यह 8 मार्च, 2024 के दिन मनाई जा रही है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी शिव भक्त भरपूर श्रद्धा के साथ व्रत करते हैं और भगवान शिव के मन्त्रों का जाप करते हैं। इसके अलावा इस दिन भक्त 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करते हैं। धर्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि, इस दिन 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस लेख के द्वारा हम आपको कुछ ऐसे मुख्य ज्योतिर्लिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दर्शन करने से आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी, तो आइये जानते हैं।

  • आज देश में धूमधाम के महाशिवरात्रि का पावन त्यौहार मनाया जा रहा है
  • महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के14वें दिन होती है
  • इस दिन 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

somnath

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह ज्योतिर्लिंग गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में बना हुआ है। ऐसा माना जाता है कि, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पृथ्वी का पहला और सबसे महत्वपूर्ण ज्योतिर्लिंग है। कुछ धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस जहग चंद्र देव ने भगवान शिव की पूजा की थी और अपनी चमक वापस पाई थी। आपको जानकर हैरानी होगी की कई बार खत्म होने और पुनर्निर्माण के बाद यह मंदिर वैभव के प्रतीक के रूप में आज भी मौजूद है।

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

maha

यदि आप अपने जीवन में आध्यात्मिक शांति चाहते हैं तो आपको महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने को जाना चाहिए। जानकारी के लिए बता दें कि महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश के उज्जैन में मौजूद है। यह ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के रौद्र रूप और महाकालेश्वर रूप का प्रतीक है।

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग

omkar

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश में मौजूद है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि, ऋषि नारद को भगवान शिव ने ओंकारेश्वर और अमरेश्वर के रूप में वरदान दिया था और वरदान देने के लिए भगवान शिव इसी जगह प्रकट हुए थे। प्रचलित कथाओं के अनुसार इस मंदिर में भक्त जो भी कामना करते हैं वह पूर्ण होती हैं। यहाँ के दर्शन करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है।

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग

kashi

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बना हुआ है। काशी विश्वनाथ भगवान शिव का नौवां ज्योतिर्लिंग माना जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं की इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से विशेष रूप से सभी दुखों से छुटकारा मिलता है भोलेनाथ के भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से बुद्धि की भी प्राप्ति होती है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Punjabkesari.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।