दक्षिण अफ्रीका में बस पुल से खाई में गिरी, 45 लोगों की मौत Bus Falls From Bridge Into Ditch In South Africa, 45 People Killed
Girl in a jacket

दक्षिण अफ्रीका में बस पुल से खाई में गिरी, 45 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका में बृहस्पतिवार को ईस्टर उत्सव के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एक पहाड़ी दर्रे पर बने पुल से नीचे गिर गयी और उसमें आग लग गयी जिससे कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी। उत्तरी लिम्पोपो प्रांत के प्राधिकारियों ने बताया कि हादसे में केवल आठ साल का एक बच्चा जीवित बचा है जिसका उपचार किया जा रहा है। उसे गंभीर चोट आयी हैं। लिम्पोपो प्रांतीय सरकार ने बताया कि बस ममातलकाला पुल से 164 फुट नीचे खाई में गिर गयी जिसके बाद उसमें आग लग गयी।

  • श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एक पहाड़ी पर बने पुल से नीचे गिरी
  • उसमें आग लग गयी जिससे कम से कम 45 लोगों की मौत हो गयी
  • हादसे में केवल आठ साल का एक बच्चा जीवित बचा है
  • बच्चे को गंभीर चोट आयी हैं

तलाश अभियान जारी

Dead 4

प्रांतीय सरकार ने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन कई शव इतने बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है और वे अभी बस में ही फंसे हैं। प्राधिकारियों ने बताया कि उनका मानना है कि बस पड़ोसी देश बोत्सवाना से मोरिया शहर जा रही थी जो मशहूर ईस्टर तीर्थस्थल है। उनके मुताबिक ऐसा लगता है कि बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उसकी भी मौत हो गयी।

परिवहन मंत्री लिम्पोपो प्रांत में मौजूद

Pull 2

राष्ट्रीय परिवहन विभाग ने बताया कि परिवहन मंत्री सिंडिसिवे चिकुंगा एक सड़क सुरक्षा अभियान के लिए लिम्पोपो प्रांत में मौजूद थीं और उन्होंने दुर्घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है तथा उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ईस्टर की छुट्टियों के दौरान सड़क दुर्घटनाओं के खतरे से अक्सर आगाह करती रहती है क्योंकि यह सड़क यात्रा के लिए व्यस्त और खतरनाक समय होता है। पिछले साल ईस्टर सप्ताहांत के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।