BSP अध्यक्ष Mayawati की केंद्र से मांग, बसपा संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न दे सरकार BSP President Mayawati Demands From The Centre, The Government Should Give Bharat Ratna To BSP Founder Kanshi Ram
Girl in a jacket

BSP अध्यक्ष Mayawati की केंद्र से मांग, बसपा संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न दे सरकार

Mayawati

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष Mayawati ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को केंद्र सरकार द्वारा भारत रत्न दिए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए बसपा संस्थापक काशीराम को भी इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजने की मांग की है।

मायावती ने सोशल मीडिया पर किये गये सिलसिलेवार पोस्ट में यह मांग रखी। उन्होंने कहा, देश में खासकर अति-पिछड़ों को उनके संवैधानिक हक के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष करके उन्हें सामाजिक न्याय एवं समानता का जीवन दिलाने वाले जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी को आज उनकी 100वीं जयंती पर अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।

  • मायावती ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय का स्वागत किया
  • मायावती ने काशीराम को भी इस सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजने की मांग की है

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के निर्णय का किया स्वागत

BSP प्रमुख ने इसी सिलसिले में एक अन्य पोस्ट में कहा, बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे देश के ऐसे महान व्यक्तित्व श्री कर्पूरी ठाकुर जी को देर से ही सही, अब भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत है।

उन्होंने बसपा संस्थापक कांशीराम को भी भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करते हुए एक अन्य पोस्ट में कहा, इसी प्रकार, दलितों एवं अन्य उपेक्षितों को आत्म-सम्मान के साथ जीने एवं उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बसपा के संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी का योगदान ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है, जिन्हें करोड़ों लोगों की चाहत अनुसार भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करना जरूरी है।

केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने बिहार के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।