भारत के बाद बंगलादेश में फोनी ने मचाई तबाही, 14 की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत के बाद बंगलादेश में फोनी ने मचाई तबाही, 14 की मौत

NULL

ढाका : बंगलादेश में भयंकर चक्रवाती तूफान फोनी के कहर से 14 लोगों की मौत हो गयी। फोनी पहले भारत में प्रवेश किया और बाद में बढ़कर पड़सी देश पहुंचा। चक्रवाती तूफान ने देश के तटीय जिलों में तबाही मचाया और सैकड़ घर नष्ट हो गये।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार तथा शनिवार को बंगलादेश के नोआखाली, भोला, लक्ष्मीपुर, पटुआखाली, बागेरहाट, किशोरींगज, नेत्रोकोंडा और ब्राह्मणबरिया जिलों में इसका प्रभाव रहा। फोनी के ओडिशा पार करने के दौरान यह भारत के पूर्वी तट से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ने लगा और बंगलादेश में प्रवेश किया।

बंगलादेश में करीब 12 लाख लोगों को नीचले एवं तटवर्ती इलाकों से निकाल कर 4000 राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया गया। विशेषज्ञों ने फोनी को भारत के पिछले 20 सालों के इतिहास में सबसे शक्तिशाली चक्रवात बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।