America में आया भीषण तूफान, अब तक 20 लोगों की गई जान A Severe Storm Hits America, 20 People Have Lost Their Lives So Far
Girl in a jacket

America में आया भीषण तूफान, अब तक 20 लोगों की गई जान

अमेरिका (America) में पिछले सप्ताह के अंत में आए तूफान से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव टेक्सास, अर्कांसस, ओक्लाहोमा और केंटुकी राज्य में पड़ा है। तूफान ने टेक्सास में भारी तबाही मचाई। राज्य के कुक काउंटी में तूफान की चपेट में आकर कुछ मकान धराशाई हो गए। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि राज्य में अब तक सात लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

  • पिछले सप्ताह में आए तूफान से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है
  • तूफान का प्रभाव टेक्सास, अर्कांसस, ओक्लाहोमा और केंटुकी राज्य में पड़ा है
  • राज्य के कुक काउंटी में तूफान की चपेट में आकर कुछ मकान धराशाई हो गए
  • अब तक 20 लोगों के मारे जाने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है

तूफान के कारण संपत्ति को भी पहुंचा नुकसान

toofan3

अर्कांसस की गवर्नर सारा हुकाबी सैंडर्स ने रविवार रात बेंटन काउंटी शेरिफ कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य में तूफान से आठ लोगों के मारे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि तूफान के कारण भारी मात्रा में संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। कई मकान ढह गए और पेड़ गिर पड़े। केंटुकी में, लुइसविले के मेयर क्रेग ग्रीनबर्ग ने शनिवार रात आए तूफान के बाद एक शख्स के मारे जाने की पुष्टि की। मर्सर काउंटी आपातकालीन प्रबंधन निदेशक ब्रैड कॉक्स के अनुसार, मर्सर काउंटी, केंटकी में एक और व्यक्ति की मौत हुई है। केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने भी एक और व्यक्ति के मारे जाने की बात कही। उन्होंने केंटुकी की पांच काउंटियों में आपातकाल की घोषणा की है।

बवंडर के कारण दो लोगों की मौत

आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, पूर्वोत्तर ओक्लाहोमा में, मेयस काउंटी में आए बवंडर के कारण दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस दौरान कई घर गिर पड़े। इसकी चपेट में आकर लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 2015 के बाद से टेक्सास में इसे सबसे घातक बवंडर बताया जा रहा है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि बवंडर की गति 135 मील प्रति घंटे की थी। इसकी चपेट में आकर अनेक वाहन भी उड़ गए। मकानोें को भारी नुकसान हुआ। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राज्य की चार काउंटियों में आपातकाल की घोषणा कर दी है। पॉवरआउटेज डॉट यूएस के अनुसार, तूफान और बवंडर के कारण मिसौरी, अर्कांसस और केंटुकी राज्य में बिजली की सप्लाई पर बहुत असर पड़ा है। खंबे गिर गए हैं और तार टूट गए हैं। लगभग चार लाख लोगों को बिना बिजली के गुजारा करना पड़ रहा है। इससे वहां पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है। लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान पूर्व की ओर बढ़ सकता है और न्यूयॉर्क और अलबामा जैसे राज्यों को प्रभावित कर सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।